कहीं आवारा पशु तो कही ओवरस्पीडिंग लोगों को यमराज के दर्शन करा रही है। राजस्थान में इन बीते कुछ दिनों में सड़क हादसों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जहां सोमवार को राजस्थान के अलग-अलग शहरों में हुए सड़क हादसों में पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आज सुबह भी कुछ ऐसे ही देखने को मिला। जानकारी के अनुसान उदयपुर, पाली व अलवर में हुए सड़क हादसों में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
गाय के कारण गई तीन जान
2 of 5
फाइल फोटो।
आज सुबह से अब तक हुए तीन हादसों में एक भीषण हादसा पाली जिले में हुए है। यहां के पाली-सुमेरपुर सड़क पर एक गाय को बचाने के प्रयास में तेज गति से आ रही कार पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक अहमदाबाद के रहने वाले थे और रेलवे के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर तीन गाड़ियां भिड़ी
3 of 5
फाइल फोटो।
वहीं राजस्थान के दो और शहरों में आज सुबह दो सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें एक घटना उदयपुर में हुई है। यहां उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर डबोक एयरपोर्ट के बाहर तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो कार व एक ट्रक सम्मलित था। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि एयरपोर्ट के बाहर हुए हादसे के कारण क्या रहे है।
अलवर में लापरवाही बनी कारण
4 of 5
फाइल फोटो।
वहीं अलवर के नीमराना में भी आज सुबह हुए भीषण हादसे में लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा तेज गति के कारण हुआ। यहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद दोनों घायलों को बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान इन्होंने दम तोड़ दिया।
राजस्थान में लगातार हो रहे सड़क हादसे परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे है। सोमवार भी जयपुर और गंगानगर में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि आध दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिनमें से एक हादसा जयपुर के नजदीक हुआ। यहां पांच वाहन आपस में भिड़ गए थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि गंगानगर में शादी से लौट रही कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें जीजा-साले की मौत हो गई थी।