राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके तहत आज तीनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन दाखिल कर दिया गया है। जहां विशाल रैली के साथ ये उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं इनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर की संख्या देखें तो हजार के पार भी नहीं मिलती।
Trending Videos
विज्ञापन
फॉलोअर की संख्या देखें तो केवल 470
2 of 5
ट्विटर अकाउंट
अलवर लोकसभा सीट से उतारे गए भाजपा के उम्मीदवार डॉ.जसवंत सिंह यादव का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में डॉ.जसवंत सिंह यादव खुले आम धर्म के आधार पर वोट मांगते नजर रहे हैं। इनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर की संख्या देखें तो केवल 470 है।
विज्ञापन
इनके फॉलोअर की संख्या केवल 42
3 of 5
ट्विटर अकाउंट
अलवर लोकसभा से ही कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए डॉ. करण सिंह यादव अपनी जीत का दावा करते हुए हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'मैं पेशे से डॉक्टर हूं, यदि किसी भाई को आधी रात को कांटा भी लग जाए तो मुझे याद करके देख ले, मैं हर किसी के लिए तैयार हूं'। ट्विटर पर इनके फॉलोअर की संख्या केवल 42 है।
ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 743
4 of 5
ट्विटर अकाउंट
अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए रघु शर्मा के ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 743 है। यहां आज रघु शर्मा भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके बाद हुई जनसभा में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को चुनौती दी कि चुनाव में जीत और हार तो बाद की बात है, पहले उनके उम्मीदवार से भाजपा अपने उम्मीदवार की बहस तो करवा ले, इससे ही सारी हकीकत बयां हो जाएगी।
मांडलगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने शक्तिसिंह हाडा और कांग्रेस ने विवेक धाकड़ का उम्मीदवार बनाया है। ट्विटर पर फॉलोअर की बात करें तो विवेक धाकड़ को केवल 14 लोग फॉलो करते हैं, वहीं शक्तिसिंह का ट्विटर अकाउंट ही नहीं है। अजमेर से बीजेपी के उम्मीदवार रामस्वरूप लांबा का भी कोई अकाउंट ट्विटर पर नहीं है, हालांकि उनके दिवंगत पिता सांवरलाल जाट के ट्विटर अकाउंट पर 166 फॉलोअर हैं।