फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भरी महफिल में नाबालिग किशोर ने कर डाली चाकूबाजी, युवक को उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Feb 2018 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
1 of 5
murder in barmer
शादी समारोह में एक नाबालिग किशोर द्वारा चाकूबाजी कर दी गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामला बाड़मेर शहर का है जहां आदर्श स्टेडियम में एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी पर नाबलिग ने युवक को चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था मे उसे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर ले जया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
 

सुपारी खिलाने की मामूली सी थी बात

2 of 5
murder
आदर्श स्टेडियम में शादी समारोह के दौरान केटरिग में काम करने वाले नाबलिग और युवक सुनील के खाने वाली सुपारी को लेकर कहासुनी हो गई। सुनील ने नाबलिग से खाने के लिए सुपारी मांगी। लेकिन, नाबलिग ने सुपारी देने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि नाबलिग ने सुनील को चाकू मार दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी सा माहौल हो गया। 
 

केटरिंग का काम करता है आरोपी

3 of 5
Delhi murder
पुलिस के मुताबिक आदर्श स्टेडियम में मंगलवार को शादी समारोह में केटरिंग का काम करने वाले नाबलिग और युवक सुनील पुत्र हीरालाल के बीच कहासुनी हो गई जिस पर नाबलिग ने सुनील पुत्र हीरालाल को चाकू मार दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस उपनिरिक्षक हुकमाराम जाब्ते के साथ पहुंचे। समारोह स्थल से घायल सुनील को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान घायल सुनील को मृत घोषित कर दिया।
 

आखिर क्यों मामला पहुंचा हत्या तक

4 of 5
सांकेत‌िक च‌ित्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शादी समारोह में केटरिंग का काम करने के लिए भीनमाल से दोनों ही बाड़मेर पहुंचे थे। इस दौरान हल्दी की घिसाई का इन दोनों को काम मिला। हल्दी की घिसाई के दौरान मृतक सुनील ने अपने साथी से खाने के लिए सुपारी मांगी तो नाबलिग ने सुपारी नही देने की बात कही जिस पर तैश में आकर मृतक सुनील ने नाबलिग को अपषब्द कहे जिससे दोनो के बीच मामला हाथापाई तक आ गया और नाबलिग ने अपने पास पड़े चाकू से सुनील पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और राजकीय चिकित्सालय ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौके से चाकू बरामद, नाबालिग गिरफ्तार

5 of 5
डेमो इमेज
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के शव को मौर्चरी में रखवाकर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके से पुलिस ने वारदात के दौरान प्रयुक्त लिया गया चाकू व साक्ष्य जुटाते हुए नाबलिग को पुलिस संरक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक सुनील का शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। मृतक के परिजनों के सामने कल बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें