फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों के तांडव से सहमे हजारों लोग, पुलिस भी नतमस्तक, ऐसे निकला गुस्सा

Fri, 19 Jan 2018 01:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
पुलिस का खौफ अब तस्करों के मन से समाप्त हो चुका है। ऐसा ही कुछ अलवर जिले में देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन इस जिले में गो-तस्कर पुलिस और ग्रामीणों पर फायरिंग कर फरार हो रहे है। आज सुबह भी गो-तस्करों ने बहरोड़ क्षेत्र में ना केवल ग्रामीणों पर फायरिंग किया अपितु लोगों को वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया। जिसके बाद से यहां के लोगों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार कई गांवों के लोगों ने सड़क जाम कर कई घंटे तक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

तस्करों ने की फायरिंग 

2 of 5
बहरोड़
गो-तस्करी की वारदातों का सिरमौर बन चुके अलवर जिले में आज सुबह तस्करों ने गो—वंश चुराने के लिए सारी हदें पार कर दी। बहरोड़ की कुड़ी गौशाला से ना केवल गो—तस्करों ने गौवंश चुराया अपितु खुलेआम फायरिंग भी की। जानकारी के अनुसार गौशाला से गाय चुराने के बाद भागते गो—तस्करों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो उन्होंने ग्रामीणों की गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पांच से ज्यादा गांवों के लोग जुटे

3 of 5
बहरोड़ फायरिंग
गो-तस्करों के उत्पात मचाने की वारदात की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद देखते ही देखते पांच से ज्यादा गांवोंं के लोग वारदात वाले स्थल पर जुट गए और मुख्य सड़क को जाम कर  प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। करीब दो घंटे तक हुए प्रदर्शन के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों की मांग थी कि गो-तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

कल भी हुई थी मुठभेड़

4 of 5
बहरोड़
अलवर जिले में गो-तस्कर लगातार फायरिंग की घटनाओं का अंजाम दे रहे है। बृहस्पतिवार को अलवर के मुडावर क्षेत्र में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दोनों और से फायरिंग हुई थी। इस वारदात में गो-तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गौवंश से भरा वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने वाहन से दस गौवंश मुक्त कराकर नजदीक की गौशाला में भेजे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा भाग जाते है गो-तस्कर

5 of 5
फाइल फोटो।
अलवर पुलिस के अनुसार गो-तस्करी की वारदातों में पिछले कुछ माह के दौरान इजाफा हुआ है। अधिकतर वारदातों में पड़ौसी राज्य के गो-तस्करी के कई गैंग सम्मलित है। वे लोग हरियाणा बॉर्डर से लगते राजस्थान के अलवर जिले में तस्करी की वारदातों को अंजाम देते है। हालांकि पुलिस ओर क्यूआरटी की टीमें लगातार ऐसे तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन हमलावर होते जा रहे ये गो-तस्कर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें