फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों का क्रश प्रिया, तो लड़कियों के दिल में बसा है वो चायवाला और फिटनेस फ्रीक आईपीएस

Fri, 16 Feb 2018 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 10
famous social media persons
क्या कोई चायवाला भी सोशल मीडिया पर इतना फेमस हो सकता है कि रातों-रात लाखों लड़कियों के दिल की धड़कन बन जाए। जी हां, एेसा हुआ है। फिलहाल मलयाली एक्ट्र्रेस प्रिया वारियर और उनके वीडियो में दिखाई दे रहे एक्टर रोशन अब्दुल रउफ अपने एक्सप्रेशंस के दम पर लड़कियों के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। जहां लड़कों का क्रश प्रिया है तो वहीं लड़कियां उनके को-एक्टल अब्दुल से दिल लगा बैठी हैं। ऐसे ही एक्सप्रेशंस और लुक्स ने रातों रात कइयों को स्टार बना दिया, जिनका पहले न तो किसी ने नाम सुना था और न ही कोई उन्हें जानता था। 
विज्ञापन

फिटनेस फ्रीक आईपीएस को दिखाया था प्यार

2 of 10
sachin atulkar
वैसे तो देश में खूब आईपीएस आॅफिसर्स हैं मगर मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस सचिन अतुलकर अपने लुक्स और बॉडी की वजह से सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बन गए थे।

 
विज्ञापन

योग दिवस की तस्वीरों से हुए थे फेमस

3 of 10
sachin atulkar ips
अतुलकर की कुछ तस्वीरे एकबार योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसके बाद तो इनके काफी लोग फैन बन गए। फिटनेस फ्रीक होने के साथ साथ अतुलकर काफी स्पोर्टी भी हैं और वो क्रिकेट काफी अच्छा खेलते हैं। 
 

ये जनाब खुद होने लगे सर्च

4 of 10
abhinav kumar
ट्रिवागो गाय के नाम से सोशल मीडिया पर खूब फेमस हुए। अभिनव कुमार दरअसल न तो कोई एक्टर है और न ही कोई मॉडल फिर भी आज वो अपनी कंपनी के विज्ञापनों का मुख्य चेहरा बन गए हैं। ये पूछते हैं कि क्या आपने कभी अॉनलाइन होटल सर्च किया है? लेकिन ये खुद सर्च होने लगे।
विज्ञापन

ट्र्रॉल भी हुए और फेमस भी

5 of 10
trivago guy
अभिनव होटल बुकिंग वेबसाइट ट्रिवागों के लिए महज एक कर्मचारी ही थे और उन्हें कंपनी ने भारत में बिजनेस डिवेलपमेंट हैड का जिम्मा सौंपा था। ट्रिवागो ने अभिनव का भी वैसे ही इस्तेमाल किया जैसा कि उसने अपने अन्य एड कैंपेंस के दौरान दूसरे देशों में किया था। अभिनव को ही कंपनी ने अपने विज्ञापन का चेहरा बना दिया और कंपनी के साथ साथ अभिनव की भी लोकप्रियता की गाड़ी दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

भारत के जॉनी डैप

6 of 10
bhuvan bam
एक आम दिल्ली के लड़के से आज यू ट्यूब के सबसे चर्चित चेहरों में से एक भुवन बम को आज कौन नहीं जानता। भुवन अपने यू ट्यूब चैनल 'बीबी की वाइंस' के जरिए काफी धूम मचा चुके हैं और लड़कियों में तो इनकी लोकप्रियता काफी हद तक ज्यादा है क्योंकि भुवन हंसाने के साथ साथ बहुत अच्छा गाते भी हैं।
 
विज्ञापन

यू ट्यूब ने बना दिया लखपति

7 of 10
bb ki vines
भुवन ने महज 5 हजार रुपए के मोबाइल से अपने वीडियोज बनाना शुरू किए थे और एक दोस्त की सलाह पर उन्होनें यू ट्यूब पर इन वीडियोज़ को डालना शुरू किया। शुरूआत में तो भुवन को ज्यादा रेस्पॉन्स मिला नहीं मगर इसके बाद भुवन की धूम भारत के साथ साथ पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान में भी मच गई और आज इनके चैनल के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। 

एक चायवाले से बने इंटरनेशनल मॉडल

8 of 10
chaiwaala model
पाकिस्तान का एक चाय बेचने वाला ये लड़का आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर ने रातों रात अरशद को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया और वो इंटरनेशनल मॉडल रूप में स्थापति हो गए हैं।

इनकी नीली आंखों में डूबीं कई लड़कियां

9 of 10
arshad khan model
अरशद को सबसे ज्यादा फेम उनकी नीली आंखों के कारण मिला वहीं सोशल मीडिया पर जब इनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो पाकिस्तान के साथ साथ पूरी दुनिया में लड़कियां उनकी दीवानी बन बैठी। 
विज्ञापन

हिंदुस्तान में भी बंटोरी थी खूब सुर्खियां

10 of 10
pakistani model
अरशद के लुक्स पर केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी बड़ी संख्या में लड़कियां फिदा हो चुकी थी। रातों रात लड़कियों के पोस्टर बॉय बन बैठे अरशद आज पाकिस्तान के सबसे कामयाब मॉडल्स में से एक हैं और उन्हें काफी मॉडलिंग असाइनमेंट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें