भारतीय संसद के सेन्ट्रल हॉल में रात्रि 12 बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में नई कर व्यवस्था को लांच कर दिया। गुड्स सर्विस टैक्स जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण गुड एण्ड सिंपल टैक्स भी कहा। जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसटी का पटाखों के साथ स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी की। आपस में एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
Trending Videos
विज्ञापन
जीएसटी के स्वागत में राजधानी जयपुर का था ये नजारा
2 of 5
पटाखों की लगातार सुनाई दी आवाजें
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी लांच के बाद कहीं जश्न मना तो कहीं विरोध प्रदर्शन भी हुए। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के जीएसटी लांच करते ही जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया।
विज्ञापन
मिठाइयां खिलाईं, बधाइयां दीं और गले लगाया
3 of 5
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
जीएसटी लांच के बाद जयपुर शहर में देर रात्रि तक भाजपा कार्यकर्ता व लोग जश्न में डूबे रहे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई कर व्यवस्था की बधाई भी दी। इस मौके पर लोगों का कहना था कि अब उम्मीद है कि महंगाई कम होगी और आम आदमी को राहत मिलेगी।
लोकतंत्र में कहीं जश्न था, तो कहीं विरोध के नजारे भी थे
4 of 5
जीएसटी के विरोध में जलाया पुतला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, लेफ्ट, तृणमूल कांग्रेस व राजद सहित कई पार्टियों ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में आयोजित जीएसटी लांच का बॉयकॉट किया। हांलाकि कांग्रेस का कहना है कि वे जीएसटी का विरोध नहीं करते लेकिन इसे जल्दबाजी में जांच किया जा रहा है। जिससे व्यपारियों व आम लोगों को इससे परेशानी होगी। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में जीएसटी लांच के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
जीएसटी के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतले फूंके और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार लोगों के हितों का ध्यान नहीं रख रही है जिससे आने वाले दिनों में आम जनता की मुसीबतें बढ़ेंगी।