फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' लाई है ये बदलाव, अब स्कूलों तक एेसे होगी पैड की डिलीवरी

Wed, 14 Feb 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
padman
'पैडमैन' फिल्म ने लोगों की सोच को बदला है। अब एक नई तरह की एप शुरू की गई है जो सरकारी स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन पहुंचाएगी। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता जगाने वाली बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'पैडमैन' मूवी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है। 'पैडमैन' मूवी से इंस्पायर होकर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य जयश्री गर्ग की सहभागिता में जयपुर के तीन युवाओं ने अनोखी पहल की है और 'पैड प्लस' एप का निर्माण किया है।
विज्ञापन

जोड़ा है कई एनजीओ को

2 of 5
padman
इस एप के जरिए न सिर्फ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिंस निशुल्क मुहैया करवाने की मुहिम का आगाज किया गया है, बल्कि देशभर की स्वयं सेवी संस्थाओं से भी टाइ अप किया गया है। इससे राजकीय स्कूलों एवं जयपुर के आसपास ग्रामीण इलाकों में महिलाओं तक पैड्स पहुंचाए जा सके। 'पैड प्लस' एप फाउंडर जयश्री गर्ग, अमित कुमावत, परमेश्वर शर्मा और दीपक अग्रवाल ने बताया कि पैडमैन मूवी के बाद हमें इस बात का पता चला कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पैड्स की कितनी ज्यादा जरूरत होती है और नामी कम्पनियां पैड को कितने महंगें दामों तक बेचती है।
विज्ञापन

सबको लाएं हैं एक प्लेटफॉर्म पर

3 of 5
padman
यही वजह रही कि आपस में मिलकर मिलकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म डिजाइन करने की योजना बनाई, जिससे एनजीओ और जरूरतमंद महिलाएं दोनों सीधे तौर पर एक-दूसरे से जुड़ सके। इस सोशल इनिशिएटिव के तहत एप का निर्माण किया गया है, जिससे फिलहाल जयपुर की अनेक एनजीओ जुड़ चुकी है और सिलसिला लगातार जारी है।

 

दस जगह बनाए जाएंगे कलेक्शन पाइंट

4 of 5
पैड प्लस - फोटो : अमर उजाला
जयश्री गर्ग के मुताबिक एप का उद्देश्य बहुत साधारण है। इसके तहत जयपुर के सांगानेर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, मानसरोवर और मुरलीपुरा सहित दस स्थानों पर कलेक्शन पाइंट बनाए जा रहे है। जबकि सरकारी स्कूलों को इसमें खास तौर पर शामिल किया जा रहा है। एप पर कोई भी महिला एवं बालिका ऑर्डर दे सकती है और एक निश्चित तारीख के बाद ऑर्डर्स की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। एप में नाम, ईमेल और पते के साथ कितने पैड्स की जरूरत है, यह लिखना अनिवार्य है, जबकि मोबाइल नम्बर को ऑप्शनल रखा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय को भी भेजी है जानकारी

5 of 5
padman
उन्होंने बताया कि एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि बाल आयोग को भी आधिकारिक तौर पर इस एप से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्कूली छात्राओं को पीरियड्स के दौरान पैड के उपयोग को लेकर जागरूक किया जा सके। परमेश्वर शर्मा का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री सोनम कपूर, राधिका आप्टे एवं टिवंकल खन्ना को भी पैड प्लस के उद्देश्य की जानकारी भेजी जा रही है, जिससे उन्हें भी पैडमैन मूवी के बाद सोच में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें