रविवार को बादल जमकर बरसे। रविवार को छुट्टी का लुत्फ उठाने के लिए लोग पिकनिक मनाने के लिए पर्यटक स्थलों पर उमड़ पड़े। राजधानी जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़, गढ़गणेश, चूलगिरी, जलमहल, आमेर, प्रभातपुरी खोला, खोले के हनुमानजी मंदिर, गलता आदि स्थानों पर लोगों ने सनडे मनाया।
विज्ञापन
चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे शहरवासी
2 of 5
चल पड़े झरने तो, मस्ती के लिए पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के पास नाहरगढ़ की पहाड़ियों में बारिश के बाद कई जगह झरने बहने लगे। आमेर में सागर, जलमहल के सामने प्रभातपुरी खोले में लोग झरनों का लुत्फ उठाने के बाद पहुंचे। लोगों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
बच्चों ने की खूब मस्ती
3 of 5
बच्चों ने की खूब मस्ती
- फोटो : Amar Ujala
पहाड़ियों से निकले झरनों में सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों ने की। पानी में जाने के बाद वे बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान कई जगह गोठों का भी आयोजन हुआ और लोगों ने चूरमा-दाल-बाटी का लुत्फ उठाया।
शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर
4 of 5
शहर की चौपाटी पर उमड़ा शहर
- फोटो : Amar Ujala
जलमहल को जयपुर की चौपाटी माना जाता है। खुशगवार मौसम के बीच लोगों ने मस्ती की। यहां सुबह से जुटी सैलानियों की भीड़ देर रात तक चली।
मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक स्थलों पर शहरवासियों को पार्किंग की समस्या से भी दो—चार होना पड़ा। उनकी मस्ती ने पर सड़कों पर लगा जाम भी भारी पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी और एकाएक उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से आमेर रोड, सिरहड्योढ़ि बाजार, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, आमेर में जाम लग गया।