फिल्म मणिकर्णिका पर गहराए विवाद को देखते हुए निर्माता अब फिल्म का बचाव करने के लिए सामने आ गए हैं। इसे लेकर उन्होंने अपनी ओर से जवाब भी पेश किया है। आज मणिकर्णिका के निर्माता कमल जैन स्वयं जयपुर आए और फिल्म के बारे में मीडियाकर्मियों से चर्चा की।
विज्ञापन
निर्माताओं ने सहमति पत्र पर किए हस्ताक्षर
2 of 5
manikarnika row
इस फिल्म को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस देकर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते प्रोड्यूसर कमल जैन ने सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा से विवादित बिंदुओं पर चर्चा की और विश्वास दिलाया गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं होगी। इस संबंध में प्रोड्यूसर ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और विवाद वाले बिंदुओ पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद ब्राह्मण महासभा ने खत्म किया विवाद
3 of 5
manikarnika row
सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने विवाद खत्म होने की घोषणा की। फिल्म के निर्माता ने भी उन्हें लिखित में ये आश्वासन दिया की फिल्म में इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इसमें ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दर्शाया जाएगा।
रानी लक्ष्मीबाई और अंग्रेज अफसर के बीच नहीं होगा कोई लव सीक्वेंस
4 of 5
डेमो इमेज
फिल्म के निर्माता द्वारा महासभा को दिए गए सहमति पत्र में लिखित में ये आश्वासन दिया गया कि इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई और अंग्रेज अफसर के बीच लव सीक्वेंस नहीं दर्शाया जाएगा और इस फिल्म का लेखिका जयश्री मिश्रा की विवादित किताब 'रानी' से कोई लेना देना नहीं है।
राजामौली के पिता ने लिखी है फिल्म, प्रसून जोशी ने लिखे गीत
5 of 5
प्रसून जोशी
फिल्म निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म को बाहुबली फेम एसएस राजामौली के पिता दिग्विजय प्रसाद ने लिखा है वहीं फिल्म के गीत सेंसर बोर्ड अध्यक्ष एवं गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग भी जोशी द्वारा ही तैयार किए गए हैं।