आईपीएल के 11वें संस्करण में खिलाड़ियों की नीलामी में इस बार राजस्थान का परचम भी खूब लहराया है। प्रदेश के तीन जूनियर लेवल पर खेलने वाले क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजियों ने इस बार करोड़ों रुपए की बोली लगाई है। वहीं राजस्थान के सीनियर खिलाड़ियों को खरीददार तो मिले मगर उनकी कीमत लाखों में ही लगाई गई।
Trending Videos
विज्ञापन
कमलेश नागरकोटि
2 of 6
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
- फोटो : File
भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बन चुके जयपुर के कमलेश नागरकोटि इस बार बोली में काफी चर्चा का विषय रहे। कमलेश को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। कोलकाता फ्रेंचाइजी नागरकोटि को अपने तेज गेंदबाजों के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
खलील अहमद
3 of 6
फाइल फोटो
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले खलील को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा है। खलील को पिछली बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था मगर वो टीम की ओर से एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
राहुल चाहर
4 of 6
rahul chahar
राजस्थान रणजी टीम के सीनियर फास्ट बॉलर दीपक चाहर के छोटे भाई राहुल चाहर को मुंबई की टीम ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा है। राहुल पिछली बार पुणे सूपरजायंट्स की टीम से खेले थे और काफी संतोषजनक प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
दीपक चाहर
5 of 6
दीपक चाहर
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर बोली करोड़ों रुपए में जाती दिखाई दे रही थी लेकिन बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने उन्हें 80 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया।
पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स की टीम द्वारा दो करोड़ रुपए में खरीदे गए राजस्थान के लेफ्ट आर्म सीमर अनिकेत चौधरी पर इस बार पैसों का बारिश नहीं हुई। अनिकेत को उन्ही की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज देकर खरीद लिया।