राजस्थान के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। सेना इन इलाकों में मोर्चा सम्हाले हुए है। उनके हौसले बाढ़ पर भारी पड़ रहे है। देखिए, तस्वीरों में सेना के जवान किस तरह से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
हजारों की संख्या में लोगों को किया रेस्क्यू
2 of 5
प्रभावितों को हैलिकॉप्टर में रेस्क्यू कर ले जाती सेना
- फोटो : amar ujala
सेना ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जलोर हजारों लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सेना के जवान गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचे और वहां पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया और जो लोग सुरक्षित है, उन तक खाद्य सामग्री पहुंचाई।
विज्ञापन
रात में भी राहत एवं बचाव कार्य जारी
3 of 5
एक बच्ची को रेस्क्यू करते सेना के जवान
- फोटो : amar ujala
सेना के जवानों ने लोगों को बचाने के लिए रात-दिन एक कर दिया। रात में भी कई जगह आॅपरेशन चलाकर पानी में फंसे लोगों को बचाया। इन इलाकों में बिजली गुल है, इसके बावजूद वे जैसे-तैसे लोगों को बचा रहे है। उनके इस हौंसले को देख लोग सेना को देवदूत से कम नहीं मान रहे है।
गांवों में लगाया मेडिकल कैंप
4 of 5
सेना द्वारा एक गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप
- फोटो : amar ujala
प्रभावित इलाकों में मौसमी जनित बीमारियां भी फैलने लगी है। ऐसे में सेना की मेडिकल यूनिट ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है। उन्होंने प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैम्प लगा रखे हैं, जहां बीमारों को फ्री इलाज किया जा रहा है। सेना अपने साधनों से वहां दवाएं भी पहुंचा रही है।
भीमराव गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियों को रेस्क्यू कर ले जाती सेना
- फोटो : amar ujala
जालोर के भैंसवाड़ा में स्थित भीमराव अंबेडकर गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और टीचर्स के लिए सेना के जवान किसी सुपर हीरो की तरह है। लगातार बारिश के कारण 519 लड़कियों के साथ 3 टीचर्स फंस गई थी। सेना के जवानों ने इन सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।