लोगों के बीच इन दिनों एक खास मेहमान चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लोग अब 'विक्की डोनर' के नाम से संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहचान का मोहताज नहीं 'युवी'
2 of 10
9 करोड़ का भैंसा युवराज
- फोटो : Amar Ujala
ये खास मेहमान उदयपुर में आयोजित ग्राम मेले में आया है जो कोई और नहीं बल्कि मुर्रा नस्ल का भैंसा युवराज है।
विज्ञापन
सेलिब्रिटी से कम नहीं 'युवी'
3 of 10
9 करोड़ का भैंसा युुवराज
- फोटो : Amar Ujala
युवराज को यहां लोगों का इतना प्यार मिल रहा है कि अब वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लग रहा है।
कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
4 of 10
कीमत सुनकर ही उड़ जाते हैं होश
- फोटो : Amar Ujala
रोजाना 20 लीटर दूध पीने वाला हरियाणा से आया भैंसा युवराज पूरे उदयपुर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है उसका वजन 15 क्विंटल है।
विज्ञापन
हजारों रुपए में बिकता है स्पर्म
5 of 10
युवराज इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि देशभर में इसके स्पर्म की काफी डिमांड रहती है लेकिन इसके स्पर्म को खरीद पाना हर किसी के बूते की बात नहीं है। युवराज को उदयपुर के सीटीएई में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीमीट ग्राम में पशु फार्म में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ये है युवराज की डाइट
6 of 10
भैंसा युवराज
- फोटो : Amar Ujala
9 करोड़ के भैंसे युवराज की रोज की डाइट में 5 किलोग्राम दाना, 10 किलोग्राम हरा चारा और 3 किलोग्राम सूखा चारा शामिल है। भैंसे की लंबाई 10 फीट 6 इंच है और वहीं ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है। एग्रीमीट के इस मेले में आए पशुओं में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र हरियाणा का भैंसा युवराज ही है।
विज्ञापन
हमारे 'बाहुबली' और 'भीम' भी किसी से कम नहीं
7 of 10
राजस्थान का भैंसा 'भीम '
एग्रीटेक मीट ग्राम मेले में सिर्फ युवराज ही नही बल्कि अन्य दो भैंसे और भी हैं जो सभी लोगों को अपनी कद और काठी को लेकर आकर्षित कर रहे हैं। दो भैंसो में एक राजस्थान के जोधपुर से 'भीम' और दूसरा कोटा से 'बाहुबली' है।
राजस्थान का सबसे बड़ा भैंसा है 'भीम'
8 of 10
फाइल फोटो
इन भैंसो के खान-पान और देखभाल को लेकर आप चौंक जाएंगे। 'भीम' नाम का भैंसा राजस्थान का सबसे बड़ा भैंसा बताया जा रहा है जो नागौर पशु मेला 2017 में प्रथम पुरस्कार विजेता है।
केवल 3 साल का है शक्तिशाली 'बाहुबली'
9 of 10
बाहुबली
कोटा से आया 'बाहुबली' भैंसे को दिन की 5 से 6 किलो पशुहार, घी व तेल आदि डाइट दी जाती है। इसका वजन 9 क्विंटल है, इसकी उम्र मात्र 3 वर्ष 3 माह बताई जा रही है जो आम भैंसे से काफी ताकतवर और मोटा दिखता है।
यहां पर विजिट करने वाले लोगों की उसे देखने के लिए काफी भीड़ लगी रहती है। भैंसे को लेकर इतना क्रेज है कि लोग इसके साथ सेल्फियां लेने को आतुर रहते हैं। यहां पर युवराज की प्रदर्शनी में उसकी खासियतों का एक बोर्ड भी लगाया गया है। जिसमें बताया गया है कि ये रोज 10 किलो सेब खाता है और साल के 1 करोड़ रुपए कमाता है।