फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के जिस गाने पर मचा 'बवाल', उसने यहां मचा रखी है धूम

Mon, 20 Nov 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के भंवर में फंसी हुई है और फिल्म की रिलीज टाल दी गई है।  दरअसल विवाद ने तब जोर पकड़ा जब फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया। फिल्म में राजस्थानी संस्कृति ले जुड़ा गाना 'घूमर' रिलीज किया गया। गाने को लेकर राजपूत समाज की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई गई। अब दूसरी तरफ जिस गाने पर इतना बड़ा बखेड़ा शुरू हो गया, वही शादी समारोहों में जमकर बजाया जा रहा है। उस पर डांस  भी हो रहा है और लोग एंजॉय भी कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

आपत्ति थी कि महारानी कैसे कर सकती है डांस

2 of 5
padmavati
दरअसल इस गाने में पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करती दिखीं। ऐसे में राजपूत समाज ने आपत्ति दर्ज करवाई। उनका कहना है कि कि महारानी इस तरह खुलेआम डांस नहीं करती थीं। खास तौर पर राजपूत महिलाओं ने भी कहा था कि महारानियां इस तरह 'मुजरा' नहीं करती थी। इसके बाद गाने का विरोध और तेज हो गया।
विज्ञापन

महिला संगीत में बना है फेवरेट

3 of 5
padmavati
उधर विरोध जारी है और इधर यह गाना शादी समारोह में जमकर बज रहा है। शादी में दुल्हन की प्रस्तुति हो या फिर सगे संबंधियों की, महिलाओं की प्रस्तुति भी जारी है। खास तौर पर महिला संगीत समारोह में भी इस गाने की धूम देखने को मिल रही है।

इन्होंने सिखाया दीपिका को घूमर

4 of 5
दीपिका पादुकोण
भंसाली ने कोशिश की है कि घूमर के नृत्य को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। इसके लिए घूमर अकादमी के सहायक निर्देशक और प्रसिद्ध घूमर विशेषज्ञ ज्योथी डी तोमर ने दीपिका को यह घूमर डांस सिखाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी कृति महेश मिडया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंसाली से हो चुकी है मारपीट

5 of 5
दीपिका पादुकोण
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हर रोज एक के बाद एक नए विवाद सामने आए हैं। एक विवाद शांत नहीं होता, तो दूसरा विवाद खड़ा हो जाता है। भंसाली इसे लेकर सफाई भी दे चुके हैं, लेकिन विरोध लगातार जारी है। फिल्म को लेकर विवाद तभी से शुरू हो गया था जब भंसाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। भंसाली ने जयगढ़ में शूटिंग की, इस दौरान ही उनके साथ मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें