बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में भी रॉयल लाइफ जीता है। जेल में उसे मिल रही सुख-सुविधाओं का खुलासा उसके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट्स से होता है। अच्छे कपड़े और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला लॉरेंस जेल में रहकर भी अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी जेल में भी ठाठ बाट
2 of 5
lawrence bishnoi
एक मामले में लॉरेंस को पंजाब के फरीदकोट से जब अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया था। वहां वो काफी ठाट बांट से रहता था। यहां हाई सिक्योरिटी जेल से कई बार कैदियों के पास मोबाइल बरामद किए गए। जिसमें बिश्नोई का नाम कई बार सामने आया। यहां तक कि उसके पास से इंटरनेशनल सिम भी बरामद होने की बात सामने आई है। लॉरेंस फिलहाल पंजाब के फरीदकोट जेल में बंद है।
विज्ञापन
नेशनल लेवल एथलीट रह चुका है लॉरेंस
3 of 5
lawrence bishnoi
जुर्म की दुनिया में आने से पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 1500 मीटर में राष्ट्रीय लेवल का चैंपियन एथलीट रह चुका है। अपने काले कारनामों से बदनाम हो चुके लॉरेंस को एथलेटिक्स की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता था।
26 साल की उम्र में ही बन गया बड़ा गैंगस्टर
4 of 5
lawrence bishnoi
लॉरेंस अभी महज 26 साल का है मगर उसपर हत्या, लूट,रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज है। बताया जाता है कि पंजाब की पुलिस तो इस गैंगस्टर से इतना परेशान हो चुकी थी कि अजमेर जेल ले जाए जाने के बाद उन्होनें यह तक कह दिया कि वो वापस कभी पंजाब लौट ही ना पाए।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आंनदपाल से काफी प्रभावित है। उसने भी आनंदपाल की तरह ही सलाखों के पीछे रहते हुए बॉडी बनाई जिसकी कई तस्वीरे उसने फेसबुक पर भी डाल रखी हैं।