फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून की बारिश में ये हाल तो मानसून में होगा क्या, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Jun 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
हर साल बारिश में जयपुर की अजमेर पुलिय पर बन जाती है जाम की स्थिती - फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर में बुधवार को हुई प्री मानसून की बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं इस बारिश से कुछ ऐसी चीजें भी उभर के सामने आई ,जिसने लोगों को काफी परेशानी में डाला। प्री मानसून की इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पूरी पोल खोल कर रख दी। जाम भी एेसा लगा कि लोग देखते ही रहे गए।
विज्ञापन

सड़कों पर इतना पानी की तैरने लगे बच्चे

2 of 5
सड़कों पर भरे पानी में तैरते बच्चे - फोटो : amar ujala
बुधवार को जयपुर में दोपहर 12 बजे बाद जमकर बारिश हुई। अजमेर पुलिया के नीचे दो-दो फीट पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। यहां इतना पानी भर गया कि पास ही स्थित कच्ची बस्ती के बच्चे बीच सड़क भरे पानी में तैरने के लिए आगे जहां वाहन चालकों को भी बच्चों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

अभी जारी रहेगा बरसात का दौर, उठानी पड़ेंगी परेशानियां

3 of 5
टोंक रोड का नजारा - फोटो : amar ujala
बुधवार को जयपुर में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जयपुर में मानसून 30 जून के बाद ही पहुंचेगा उससे पहले हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के इस अनुमान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राहगीरों की परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं।

ऐसे कैसे बनेगा जयपुर स्मार्ट सिटी, टूट जाएंगे सपने

4 of 5
बारिश के दौरान अजमेर रोड का नजारा - फोटो : amar ujala
अभी दो दिन पूर्व जयपुर को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ सौगातें दी गई थी, लेकिन इन सबके बीच स्मार्ट सिटी के मद्देनजर जो कार्य होने चाहिए, उनकी पोल तो एक ही बारिश ने खोलकर रख दी। मानसून ​सिर पर होने के बावजूद प्रशासन के पास पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की तैयारियों को लेकर प्रशासन फेल

5 of 5
जयपुर में बारिश का एक नजारा - फोटो : amar ujala
मानसून की पहली बरसात ने शहर की व्यवस्था और सरकारी कामकाज की पोल खोल दी। जयपुर में जगह जगह सीवर लाइन के गड्ढे,बिजली के पोल और नंगे तार जहां मौत को दावत दे रहें है तो वहीं टूटी सड़के कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि मानसून के सक्रिय होते ही तेज बारिश के दौरान शहर में कैसे हालात बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें