आतिशबाजी समेत अन्य कारणों से होने वाली संभावित आगजनी से निपटने के लिए तैयारियां विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। साथ ही अपनी 45 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की एक्स्ट्रा ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन
1 of 3
आगजनी की घटनाओं से निपटने अग्निशमन विभाग तैयार
- फोटो : अमर उजाला
दीवाली के मौके पर आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से आतिशबाजी समेत अन्य कारणों से होने वाली संभावित आगजनी से निपटने के लिए तैयारियां विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। साथ ही अपनी 45 गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की एक्स्ट्रा ड्यूटी भी लगाई है, जिन्हें 24 घण्टे मुश्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव के लिए अग्निशमन विभाग के 45 कर्मचारी हर वक्त 17 दमकल व 5 बुलेट बाइक के साथ 24 घंटे तैयार रहेंगे। शहर के भीड़-भाड़ वाले, संकरी गली वाले बाजार और अलग-अलग संभावित क्षेत्रों में दिवाली के दौरान 5 बुलेट बाइक पर अग्निशमन यंत्र के साथ दमकल कर्मी मुस्तैद रहेंगे। वहीं, 17 बड़ी-छोटी दमकल गाड़ियां आजाद पार्क स्थित स्टेशन और सेदरिया स्टेशन पर 24 घंटे तैयार रहेंगी, जिससे कि अगर कोई सूचना मिलती है, तो कुछ ही मिनटों में तुरंत मौके पर जाकर आग पर काबू पाया जा सके।
चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक स्टाफ के सभी 45 कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। सभी कर्मचारी अपनी गाड़ियों के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे, जिससे कि कही पर भी आग की सूचना मिलती है तो मोके पर जाकर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में लगने वाली अस्थाई पटाखों की दुकानों को भी लाइसेंस पूरी जांच के बाद ही दिए गए हैं, जिन इलाकों में अग्निशमन का वाहन आसानी से चला जाये उन्ही को लाइसेंस दिए गए हैं। चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी 24 घण्टे अपनी ड्यूटी को अंजाम देंगे, जिससे शहरवासी दीवाली का त्यौहार खुशियों से मना सके।