हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद आज पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस, प्रशासन, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा बलों के जवान यहां गहन तलाशी करते नजर आए।
तस्वीरें जोधपुर के एडीजे रूरल कोर्ट में आज बम की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद की है। जैसे ही यह खबर आसपास के इलाकों में फैली तो यहां भीड़ जमा होने लगी। लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे की तलाशी में जुटे
2 of 5
तलाशी लेते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : amar ujala
पत्र में 10 अगस्त को जोधपुर राजस्थान हाइकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पत्र की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर बम निरोधक दस्ते के साथ कोर्ट परिसर पहुचे और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
अफरा-तफरी का माहौल बना
3 of 5
कोर्ट में पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान हाईकोर्ट में बम की सूचना से एकबारगी हाईकोर्ट परिसर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। हर कोई बम की तलाशी में जुट गया।
डॉग स्क्वायड भी पहुंचा
4 of 5
डॉग स्क्वायड तलाशी लेते हुए
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार एडीजे कोर्ट में एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें हाइकोर्ट में बम होने की धमकी दी गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी के रूप में बदल दिया गया।
हालांकि, पुलिस अधिकारी बम होने की पुष्टि नहीं कर रहे है। माना जा रहा है कि यह किसी सिरफिरे की कारस्तानी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।