फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए खास है अजय देवगन स्टारर 'बादशाहो' का क्लाइमेक्स, जानें...

Fri, 01 Sep 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
baadshaho
एक्शन फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मिलन लूथारिया की मूवी बादशाहो आज रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर खासे पसंद किए जा रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान की कहानी को दर्शाती इस फिल्म को राजस्थान के रेतीले टीलों में फिल्माया गया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट जितनी खास है उतना ही शूटिंग लोकेशन भी। लेकिन क्लाइमेक्स तो सबसे खास है। क्यों, ये यहां हम बताएंगे...
विज्ञापन

स्टार कास्ट ने किया 5000 किलोमीटर का सफर तय

2 of 5
बादशाहो
थार के रिमोट एरिया में फिल्माई गई बादशाहो की कहानी एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। ​फिल्म की स्टारकास्ट ने इस ​​शूटिंग के लिए राजस्थान के दूर-दराज ईलाकों में करीब पांच हजार किलोमीटर का सफर तय किया है।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी लाइमस्टोन खदान में फिल्माया गया क्लाइमेक्स

3 of 5
बादशाहो - फोटो : SELF
यही नहीं इस ​फिल्म का क्लाइमेक्स अनूठा होगा। क्योंकि इसे जैसलमेर से करीब 60 किलोमीटर दूर एशिया की सबसे बड़ी लाइमस्टोन खदान में फिल्माया गया है। इसे रेत के तूफानों के बीच इस फिल्म की स्टार कास्ट ने शूट किया है, जो दर्शकों को खासा पसंद आएगा।

मल्टी स्टारर फिल्म की स्टार कास्ट ने राजस्थान में जमकर किए मजे

4 of 5
baadshaho
गौरतलब है कि इस फिल्म अजय देवगन के अतिरिक्त मुख्य भूमिका में इमरान हाशिमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा भी हैं। पूरी स्टार कास्ट ने राजस्थान के रेतीले टीलों पर जमकर मजे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थानी भाषा में डायलोग और 'रश्के कमर...' के हैं चर्चे

5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थानी में बोले गए संवाद और फिल्म का मेरे रश्के कमर..गाना भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थानी बैकग्राउंड पर बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों का हमेशा से ही क्रेज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें