पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर भारत का एक ऐसा शहर जो हाईप्रोफाइल कोर्ट केस के लिए भी दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियां बनता रहा है। इस शहर को राजस्थान की सूर्यनगरी के नाम से भी पहचाना जाता है। यह है मारवाड़ अंचल का जोधपुर शहर। जोधपुर अब पुन: नेहरु-गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के कारण चर्चा में है।
विज्ञापन
दबंग खान ने यहां जेल में बिताए हैं दिन
2 of 5
सलमान खान
राजस्थान के बीकानेर में हुए जमीन घोटाले में कथित तौर पर वाड्रा की कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने जांच प्रारंभ कर दी है। जिसका केस जोधपुर सीबीआई कोर्ट में चलेगा। इससे पूर्व करीब दो दशक पुराने कांकणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित अन्य कई बॉलीवुड सितारे भी सूर्यनगरी के चक्कर लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
सैफ, तब्बू व बेंद्रे भी लगाते हैं इस शहर के चक्कर
3 of 5
सलमान हिरण शिकार मामला
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें प्रमुख है सैफ अली खान, तब्बू व सोनाली बेन्द्रे। इन सभी सितारों के नाम काला हिरण शिकार मामले में है। गौरतलब है हम साथ साथ फिल्म की जोधपुर में शूटिंग के दौरान इन सितारों पर काला हिरण के शिकार व शिकार में सहयोग करने का आरोप है।
कथित धर्म गुरू आसाराम भी यहीं फंसे, अब जेल में
4 of 5
asaram bapu
जोधपुर शहर उस वक्त भी चर्च में आया था जब कथित धर्म गुरू आसाराम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। कथित धर्म गुरू पिछले कई वर्षों से अधिक समय से जोधपुर जेल में बंद है।
वहीं इससे पूर्व भंवरी देवी सेक्स एवं ब्लैकमेलिंग कांड के कारण भी सूर्यनगरी लगातार सुर्खियों में रही। कुछ दिन पूर्व ही इस केस से जुड़ी प्रमुख गवाह इन्द्रा विश्नोई को कई वर्षों बाद जांच एजेंसियां मध्य प्रदेश से पकड़कर लाई थी। उसके बाद उसे जोधपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस केस में राजस्थान के कई दिग्गज नेता भी फंसे हुए हैं।