New Year 2026: फिल्मी सितारे साल भर काम करने के बाद नए साल का जश्न मनाने के लिए घरों से बाहर निकलने की सोची है। आइए जानते हैं कि फिल्मी सितारों ने नए साल के मौके पर कहां घूमने का प्लान बनाया है?
नया साल आते ही सितारों के जश्न के अंदाज भी सामने आने लगते हैं। कोई सुकून की तलाश में सफर पर निकल पड़ा है तो कोई अपनों के साथ सादगी से साल का स्वागत कर रहा है। किसी के लिए यह वक्त यादों को दोहराने का है, तो किसी के लिए खुद के साथ समय बिताने का। आइए जानते हैं, नए साल को लेकर सेलिब्रिटीज की क्या खास प्लानिंग हैं।
विज्ञापन
2 of 8
कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kkamra
कृतिका कामरा- जैसलमेर में सुकून और नए साल की शुरुआत
कृतिका कामरा ने बताया 'इस बार मैंने तय किया है कि नया साल जैसलमेर में मनाया जाए। दोस्तों के साथ कुछ दिन सुकून से बिताने का मन था। साफ हवा, हल्की धूप और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर रहना जरूरी लग रहा था। राजस्थान का खाना, वहां की संस्कृति, संगीत और लोगों का अपनापन मुझे हमेशा अच्छा लगता है। साल के अंत के लिए यह जगह मुझे बिल्कुल सही लगती है।'
विज्ञापन
3 of 8
श्वेता त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम@battatawada
श्वेता त्रिपाठी- यादों, सरप्राइज और सफर से भरा नया साल
श्वेता त्रिपाठी ने बताया 'मुझे लोगों को सरप्राइज देना बहुत पसंद है और इसी वजह से मैं जैसलमेर पहुंची और 'मिर्जापुर' की पूरी टीम को चौंका दिया। बचपन में मैं अपने माता-पिता के साथ यहां आई थी और इतने वर्षों बाद उसी जगह लौटना मेरे लिए काफी भावनात्मक रहा। इस बार यह सफर और खास इसलिए था क्योंकि मेरे साथ 'मिर्जापुर' की टीम भी थी, जिसे मैं अपना दूसरा परिवार मानती हूं।'
उन्होंने आगे बताया 'रेत के टीलों के बीच चांदनी रात में बिताया गया समय बहुत खूबसूरत था। जैसलमेर की शांति और प्रकृति मुझे अंदर तक सुकून देती है। इसके बाद मैं दोस्तों के साथ थाईलैंड गई और वहां थोड़ा पहले ही नए साल का जश्न मना लिया। इस बार नया साल काम के साथ शुरू होगा लेकिन भोपाल में अपने पति के साथ किसी खास विरासत स्थल पर मैं साल का स्वागत करूंगी।'
गुलशन देवैया- खुद के साथ वक्त बिताने का फैसला
गुलशन देवैया ने बताया 'इस बार मैं नया साल बहुत सादगी से मनाना चाहता हूं। घर पर रहकर अपने लिए खाना बनाना, आराम करना और उन स्क्रिप्ट्स को पढ़ना चाहता हूं, जो काफी समय से रुकी हुई थीं। साथ ही कुछ ऐसे छोटे फैसले भी लेना चाहता हूं, जिन्हें मैं लंबे समय से टालता आ रहा था। मेरे लिए यह समय खुद के साथ जुड़ने का है।'
विज्ञापन
5 of 8
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिषेक बनर्जी- गोवा के नए घर में खास जश्न
अभिषेक बनर्जी ने बताया 'मैं और मेरी पत्नी टीना इस बार गोवा में अपने नए घर में नया साल मना रहे हैं। हमारे करीबी दोस्त दिव्येंदु और उनकी पत्नी भी हमारे साथ होंगे। अपने लोगों के साथ इस नई शुरुआत का जश्न मनाना हमारे लिए बहुत खास है और यह यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।'
विज्ञापन
6 of 8
सई मांजरेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
सई मांजरेकर- माथेरान में सादगी और पुरानी यादों के साथ नया साल
सई मांजरेकर ने कहा 'इस नए साल पर मैं कुछ करीबी दोस्तों के साथ माथेरान जा रही हूं। यह जगह मेरे लिए हमेशा घर जैसी रही है। बचपन से मैं यहां आती रही हूं और समय के साथ यह मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। यहां न गाड़ियों का शोर है और न किसी तरह की जल्दबाजी। प्रकृति के बीच समय बिताना, घुड़सवारी करना और शांत रास्तों पर चलना मुझे बहुत सुकून देता है। वड़ा पाव, गोला और मैगी जैसे साधारण खाने मुझे मेरी जड़ों से जोड़ते हैं। ऐसी सादगी के साथ नए साल की शुरुआत करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
7 of 8
सैयामी खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@saiyami
सैयामी खेर- परिवार, फिटनेस और परंपरा के साथ साल का अंत
सैयामी खेर ने बताया 'नया साल मैं हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर ही मनाती हूं। यह हमारी अपनी परंपरा है। हम सब मिलकर अलाव जलाते हैं, खाना बनाते हैं और कैंपिंग करते हैं। इस साल मैं 31 दिसंबर की सुबह 31 किलोमीटर दौड़कर साल का अंत करना चाहती हूं। इसके बाद दिन भर साथ बैठकर खाना, मिठाइयां, संगीत और खेल का मजा लिया जाएगा।'
आदर्श गौरव- गोवा में सुकून और नई शुरुआत
आदर्श गौरव ने बताया 'मैं इस बार अपने पार्टनर के साथ गोवा जा रहा हूं नया साल मनाने। हमें समुद्र के किनारे का माहौल और वहां की ऊर्जा बहुत पसंद है। साल की शुरुआत किसी ऐसी जगह से करना अच्छा लगता है जहां खुशी और सुकून दोनों हों और गोवा इसके लिए बिल्कुल सही है।'