फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदील ने बेरोजगार भाई को खुलवाई थी मोबाइल शॉप, पर वो चाहता था कुछ और

Mon, 18 Jul 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कंदील बलोच
इंटरनेट की सनसनी कही जाने वाली पाकिस्‍तान की मॉडल कंदील बलोच ने अपने जिस बेरोगार भाई को मोबाइल की दुकान खुलवाई थी उसी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

2 of 7
पाकिस्‍तान डेली के अनुसार, कंदील बलोच ने अपने भाई वसीम को पैसे देकर डेरा काजी खान इलाके में मोबाइल की दुकान खोलने में मदद की ताकि उसका भाई भी अपने पैरों खड़ा हो सके। कंदील मॉडलिंग वगैरह से जो पैसे कमाती उसमें से वह घर वालों को भी आर्थिक मदद करती थी। लेकिन उसका भाई वसीम कंदील से कुछ और चाहता था।
विज्ञापन

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

3 of 7
ध्यान रहे कि शनिवार को तड़के मॉडल कंदील बलोच की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। कंदील अपने पैतृक घर मुल्तान के करीमाबाद इलाके में ईद की छुट्टियां मनाने आई थी। कंदील के पिता ने पुलिस को बताया क‌ि उनके बेटे वसीम ने इज्जत के नाम पर कंदील की हत्या की है।

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

4 of 7
qandeel baloch
वहीं पुलिस ने हत्यारोपी भाई वसीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो कई बातें सामने आईं। कंदील बलोच के भाई वसीम से पुलिस की पूछताछ हत्या का जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसी ने कंदील की सोते वक्त गला घोंटकर हत्या की है। उसे इस बात का कोई गम या पछतावा नहीं है।
विज्ञापन

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

5 of 7
qandeel baloch
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोशल मीडिया में जिस तरह की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही थी उससे 'बलोच' का नाम बदनाम हो रहा था। उसने कहा कि बलोच की हत्या करने के पीछे इसके अलावा भी कई कारण थे।
विज्ञापन

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

6 of 7
qandeel baloch
उसने बताया कि बलोच ने हाल में एक मौलवी मुफ्ती कावी के साथ सेल्फी लेकर जिस तरह से चर्चा में आई उससे भी वह परेशान ‌था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलोच ने दिए थे भाई को पैसे, पर वो चाहता था कुछ और

7 of 7
qandeel baloch
उसने किस तरह से कंदील की हत्या यह भी पुलिस को बताया। उसने कहा कि करीब साढे 10 बजे रात को उसे एक नशे की गोली दी और फिर अकेले ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें