इस कलयुगी मां की करतूत आपको दंग कर देगी। मानवता को शर्मसार करते हुए एक मां ने अपनी बेटी के साथ ही वो किया जो आपको हैरान कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
नवजात बच्ची
घटना चीन की है। फुजोऊ में एक महिला ने अपनी नवजात बेटी को ही अनाथालय भेजने के लिए कोरियर कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्ची का उस वक्त पता चला जब डिलीवरी करने वाला शख्स थैली लेकर चला तो उसमें रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
नवजात बच्ची
आपको बता दें कि चीन के फुजोऊ में एक महिला ने सबसे पहले अपनी नवजात बेटी को एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया और फिर उसे अनाथालय भेजने के लिए कोरियर कर दिया। डिलीवरी मैन ने जब थैली उठाई तो उसे बैग में हलचल दिखाई दी। जब उस थैली को खोला गया तो उसमें नवजात को देखकर लोग हैरान रह गए।
4 of 5
नवजात बच्ची
डिलीवरी मैन ने तुरंत इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन बच्ची थैली में मिली उस दिन वहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। घटना के बाद लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। लोग कह रहे हैं जिस महिला ने बच्ची को इतनी गर्मी में थैली में पैक किया उसे भी ऐसी ही थैली में पैक कर गर्मी में छोड़ दें।