फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को घर बुलाकर पार्टी कर थी बीवी, अचानक आ धमका पति और...

Thu, 28 Sep 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by : अंशुल तलमले
विज्ञापन
1 of 3
मृतक
अब वो अपने पति से अलग रहना शुरू कर चुकी थी...रात में दोस्तों को बुलाकर फुटबॉल मैच देखते हुए पार्टी जारी थी, लेकिन वहां अचानक आ धमके सिरफिरे पति ने जो किया वो घर में मौजूद किसी भी शख्स ने कभी नहीं सोचा होगा।

ये अजीबोगरीब मामला यूएस के टेक्सस का है, जहां फुटबॉल मैच देखते हुए पार्टी कर रही मेरीडिथ हाइट (27) और पार्टी कर रहे 7 दोस्तों पर अंधाधूंध गोलियों की बरसात कर दी। हालांकि  हमले के तुरंत बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।
विज्ञापन

2 of 3
आरोपी पति और मृतका पत्नी
होने वाला था तलाक
मेरीडिथ हाइट और स्पेंन्सर की शादी 6 साल पहले हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों में अनबन शुरू हो चुकी थी। नौकरी छोड़ने के बाद शराब का आदी हो चुका 32 वर्षीय स्पेंन्सर अक्सर अपनी बीवी से मारपीट करता था।

पिछले कुछ समय से अलग रह रहे कपल का जल्द ही तलाक भी होने वाला था क्योंकि जुलाई में मृतका मेरीडिथ ने तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर रखी थी। अलग रहने के बाद पहली बार अपने घर में मेरीडिथ ने इस पार्टी का आयोजन रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कपल की पुरानी फोटो
घर से मिली ड्रग्स और बंदूक
आरोपी की फ्लैट की तलाशी लेने पर एक ऑटोमेटिक रायफल, बड़ी तादाद में गोला बारूद, 481 ग्राम साइकेडेलिक मशरूम, दो औंस गांजा और अन्य कई नशीले पदार्थ मिले।

इस हमले में मारे जाने वालों में मेरीडिथ के अलावा एंथोनी 'टोनी' क्रॉस, ओलिविया डेफरर, जेम्स डनलप,  डैरिल विलियम हॉकिन्स, मायह बास,  कालेब एडवर्ड्स, शामिल हैं तो वही कार्ली शॉकी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें