मां घर से बाहर गई थी, 5 साल की बच्ची ने जब घर में मौजूद पिता से नाश्ता मांगा तो वो हैवान बन गया। उसने मासूम बच्ची को जिंदा जला डाला।
मामला मध्य अमेरिका के मिशिगन का है। मिशिगन के 25 साल के थॉमस मैकक्लेलन ने 1 नवंबर 2016 को 5 साल की लुना मिशेल को मार दिया, जब उसकी मां, विक्टोरिया, काम पर गई थी।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : the sun
आरोपी सौतेले पिता ने अपने अपराध को छिपाने के लिए लूना के शरीर को कंबल में लपेटा और वोडका डालकर आग लगा दी। मैक्लेल्न को गंभीर हत्या, पहले दर्जे के बाल शोषण और पहले दर्जे की आगजनी का दोषी पाया गया। मिशिगन में हत्या की सजा आजीवन उम्र कैद होती है।
इंघम काउंटी सर्किट कोर्ट के न्यायाधीश जॉइस ड्रैगनचूक ने अदालत में कहा- मैं समझता हूं कि कैसे कभी-कभी जो बुरे लोग नहीं होते है वे भी बुराई कर जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : the sun
लुना के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले पाउला मैके ने फ्रीप डॉट कॉम को बताया, टॉम, मैं आपको माफ करता हूं और मैं आपके लिए प्रार्थना करता हूं, आपकी शांति के लिए आशा करता हूं। ऐसी कोई दुस्साहसी नहीं है, जिसके बारे में हमें पता नहीं है। इतनी सारी आशाओं और सपनों के नुकसान पर हमें दुःख है। दो परिवारों के लिए आशा है कि एक दिन वे साथ होंगे और भविष्य में कभी अलग नहीं होंगे।
जुलाई में मुकदमे की सुनवाई के दौरान, अदालत ने सुना कि मैकक्लेलन ने किस तरह लड़की को खाना देने के लिए इनकार कर दिया, क्योंकि वह खाने का समय नहीं था। मैकक्लेलन ने लड़की को उसके कमरे में बंद कर दिया और वह लगातार खाना मांगती रही । यह सुनकर भी मैकक्लेलन उसे उसी हालात में छोड़कर वहां से चला गया।
उसने कहा- मैंने उसे बताया कि यह समय खाना खाने का नहीं है। लेकिन, वह बच्ची नहीं मानी और मेरे मना करने के बावजूद बार-बार खाने के लिए चिल्लाती रही। जिससे मुझे बुरा लगा। अभियोजक एलिजाबेथ एलेन के अनुसार, मैक्कलेलन ने पहले बाशरूम जाकर शॉवर लिया, एक नया फोन लिया और बच्ची की हत्या के बाद एक होटल में जाकर रहने लगा।
जब मैक्लेलन ने लूना के शरीर को आग लगाया उसके बाद उसने अग्निशामकों को घर में बुलाया था। जिन्होंने शुरू में सोचा कि बच्चा कहीं छुपा हो सकता है। फायर फाइटर कोरी ड्रॉलेट ने कहा कि उन्हें अंततः कंबल के नीचे लड़की का शव मिला। मैकक्लेलन की पत्नी ने उन्हें खुद को पुलिस के हवाले सौंपने के लिए कहा।