फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

Thu, 13 Oct 2016 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वरीना व्राइट - फोटो : daily mail
ऑस्ट्रेलिया में न्यूजीलैंड की रहने वाली पर्यटक वरीना व्राइट की मौत की गुत्थी पर नई-नई परतें खुल रही हैं। इस बार 2014 में टिंडर डेटिंग ऐप के जरिए गेबल टोस्टी के नजदीक आई वरीना की मौत, कोर्ट में पेश ऑडियो टेप और सीसीटीवी फुटेज के कारण सुर्खियों में है। डेली मेल  की खबर के अनुसार मंगलवार को इस मामले में ब्रिसबेन  कोर्ट के सामने वरीना की मौत से ठीक पहले दोनों की टोस्टी के कमरे में हुई बहस का ऑडियो टेप पेश किया गया।
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

2 of 8
- फोटो : daily mail
ऑडियो में वरीना गिड़गिड़ा रही थी और टोस्टी ने दी उसे गालियां
बताते चलें कि वरीना 2014 में टिंडर डेटिंग ऐप के जरिए टोस्टी के लिंक में आई थी और उसकी मौत पर उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए दोनों के बीच हुई चैट को अब सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। टोस्टी के फोन में रिकॉर्ड हुई ऑडियो के मुताबिक वह वरीना को प्रताड़ित कर रहा था। ऑडियो में वरीना को गिड़गिड़ाते हुए और 33 बार 'न' कहते हुए सुना गया जिससे टोस्टी पर शक और बढ़ गया है।
 
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

3 of 8
tinder - फोटो : daily mail
आरोप है कि टोस्टी ने वरीना को तब तक प्रताड़ित किया जब तक वह बालकनी से कूदने पर मजबूर नहीं हो गई। इस बीच टोस्टी ने वरीना को गालियां भी दी, लेकिन टोस्टी के पक्ष की ओर से सबूत सामने आए हैं कि ऑडियो में कई बहस के बाद भी दोनों ने पीना  जारी रखा।

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

4 of 8
tinder - फोटो : daily mail
टोस्टी, वरीना को अपने घर से निकलने का इशारा कर रहा था, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। वहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वरीना के पास उस रात बालकनी से कूदने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। इस बीच रिकॉर्डिंग के अंत में अपार्टमेंट के अंदर गेट बंद होने की आवाज आई और सिर्फ टोस्टी की आवाज सुनाई पड़ी। बचाव में टोस्टी ने कहा है कि चूंकि वरीना उससे लड़ रही थी और चीजें फेंक रही थी, इसलिए बचाव में उसने बालकनी का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

5 of 8
tinder - फोटो : daily mail
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए वरीना के आखिरी घंटे

इस मामले का नया मोड़ यह है कि जोड़े की गोल्ड कोस्ट बिल्डिंग में एंट्री का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए देखे गए। पूरी घटना में वरीना के बालकनी से कूद जाने के बाद सुबह के करीब 3.15 बजे टोस्टी को गली में जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

6 of 8
tinder - फोटो : daily mail
अपार्टमेंट में बिखरे सामान भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हो सकता है वरीना ने टोस्टी पर वार किया क्योंकि विवाद में दोनों गुस्से में थे और घटना के बाद वहां बीखरी चीजों पर भी वरीना के हाथ के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

7 of 8
tinder - फोटो : daily mail
हालांकि, टोस्टी का बालकनी की गेट को बंद कर देना, वरीना के लिए कूद कर बाहर जाने के लिए मजबूर करने जैसा भी था। मामले से जुड़े गवाह ने कहा कि जब उसने अपनी बालकनी से देखा तो वरीना का पैर लटक रहा था और कुछ आवाजें आ रही थी, और थोड़ी देर में वरीना नीचे गिर गई।
विज्ञापन

डेटिंग ऐप से शुरू Love Story का खौफनाक अंजाम, पढ़ें उस रात की पूरी दास्तां 

8 of 8
- फोटो : facebook
क्वीसलैंड पुलिस ने वरीना को लेकर शारीरिक प्रताड़ना की पुष्टि की है। टोस्टी पर मौत का शक इसलिए गहरा हो गया है क्योंकि घटना के बाद वह आराम से बाहर गया, उसने पिज्जा खाया और पिता को फोन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें