तस्वीर में दिखाई दे रही इस खूबसूरत महिला ने खुद ही बड़ी दर्दनाक मौत चुनी। आधी रात को उसने अपनी दोस्त को मैसज कर बताई थी खुद की जान लेने की वजह। मामला इंग्लैंड के चेशायर का है।
यहां चार बच्चों की मां ने पेरासिटामोल टैबलेट का अधिक सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 31 वर्षीय दुखियारी महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी दोस्त को कई मैसेज टाइप किए थे।
विज्ञापन
दोस्त को किया घर आने से मना
2 of 7
Casey Jo
आत्महत्या करने से पहले मृतिका केजी जो ली ने अपनी दोस्त एना को अपनी आपबीती बताई। केजी और एना की मैसेज के जरिए कई देर तक बात हुई जिसमें केजी आत्महत्या करने की बात बार-बार कह रही थी। केजी ने एना को यह कहकर घर आने से मना कर दिया कि उसके माता-पिता घर पर ही है।
विज्ञापन
ये थी आत्महत्या की असल वजह
3 of 7
Casey Jo
शादीशुदा जिंदगी के सफल होने के ना चलते वे मानसिक पीड़ा से झूझ रही थी। दिमागी तौर पर पीड़िता केजी धीरे-धीरे तनाव का शिकार भी होती चली गई। इसी कारण उसे नींद ना आने की बीमारी ने घेर लिया। एना को उसके संबंधियों ने उसकी हालात को देखते हुए उसे डॉक्टर से सलाह लेने के लिए भी कहा।
आधी रात तक दोस्त को सुनाती रही थी आपबीती
4 of 7
Casey Jo Lee
एना ने बताया कि वह केजी को पिछले दो सालों से जानती थी। एना ने आगे बताया कि आधी रात को उसे केजी के कई मैसेज आए। जिसमें केजी ने बताया कि वह बहुत तनावग्रस्त है और कुछ दवाईयां लेकर वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या की बात सुन दोस्त के उड़े होश
5 of 7
Casey Jo Lee
एना ने आगे कहा कि केजी ने इससे पहले कभी भी उससे ऐसे बात नहीं की थी। 'मैं मैसेज पढ़ने के बाद बिल्कुल अचंभित थी कि कैसे हमेशा से खुश रहने वाली लड़की खुद को मौत के मुंह में धकेल सकती है।'
विज्ञापन
यहां मिली केजी की लाश
6 of 7
Casey Jo Lee
एना ने कहा कि हमने अगली सुबह केजी के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर केजी का बेटा और बेटी आए। एना सुबह करीब 9.30 बजे केजी के घर पहुंची थी। एना बच्चों के साथ तुरंत घर के पीछे वाले हिस्से में गई जहां उन्हें केजी नहीं मिली। घर में सभी जगह ढूंढने के बाद केजी रसोई के फर्श पर मृत पड़ी मिली।
केजी के ब्वॉयफ्रेंड शेन टेंच ने कहा कि केजी एक बहुत अच्छी मां थी और दुनिया की वो उन मांओं में से थी जो अपने बच्चों के लिए सब कुछ करती थी। केजी की मां ने कहा कि केजी की जिंदगी में कई दुख थे क्योंकि वे अपनी शादीशुदा जिंदगी से पूरी तरह तंग आ चुकी थी।