फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: देश के टॉप IAS, IPS, IRS और IFS जिनकी किस्मत विवेकानंद की वजह से पलटी

विज्ञापन
1 of 20
स्वामी विवेकानंद जयंंती 2020 - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका में कुछ पत्रकार एक भारतीय संत से सवाल कर रहे थे- आपके देश में किस नदी का जल सबसे अच्छा है? स्वामी जी बोले- यमुना। पत्रकार ने कहा आपके देशवासी तो बोलते हैं कि गंगा का जल सबसे अच्छा है। स्वामी जी का उत्तर था - कौन कहता है गंगा नदी हैं, वो तो हमारी मां हैं। वही स्वामी विवेकानंद जिन्हें पूरी दुनिया में उनके ज्ञान, वक्तव्य और स्मरण शक्ति के लिए जाना जाता है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में उन्हें महज 47 प्रतिशत अंक मिले थे। वहीं एफए (बाद में इंटरमीडिएट) में उन्हें 46 प्रतिशत और बीए में 56 प्रतिशत अंक मिले थे। इसी 46 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थी के लिए ना केवल शिकागो ने खड़े होकर ताली बजायी थी बल्कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने भी उनके बारे में कहा था- “यदि आप भारत को जानना चाहते हैं, तो विवेकानंद को पढ़िये। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं। आज जो युवा पूरे देश की प्रेरणा हैं और देश के प्रशासन को बखूबी संचालित कर रहे हैं, उनकी प्रेरणा रहे स्वामी विवेकानंद, सफलता पाने के लिए उन्होंने याद कर लीं विवेकानंद की ये अनमोल बातें।  
 
देश की सर्वोच्च सेवाओं से जुड़े लोगों की स्वामी विवेकानंद ने कैसे बदली तकदीर। कैसे उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर वे बने देश के 'कर्णधार' और बदल रहे मुल्क की तस्वीर। जानिए ऐसे ही अधिकारियों की जुबानी।
विज्ञापन

निराशा-हताशा होने पर विवेकानंद के बारे में सोचता हूं: प्रणेश गुप्ता, आईआरएस

2 of 20
स्वामी विवेकानंद जयंंती - फोटो : Amar ujala
मेरे लिए विवेकानंद ऊर्जा, शक्ति और प्रकाश के वो ज्योतिर्मयी दिव्य पुन्ज हैं, जो वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक प्रासंगिक और अधिक नवीन होते परिलक्षित होते हैं। कार्य क्षेत्र में कभी-कभी निराशा और हताशा का संचार होने लगता है तो मैं विवेकानंद के बारे में सोचता हूँ; उनकी आवाज कानों में गूंजने लगती है-
"उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये"। और चमत्कार की तरह एक नयी स्फूर्ति और उत्साह का संचार मन में होने लगता है, निराशा त्यागकर मैं फिर से अपने कर्तव्य की तरफ पूरी सकारात्मकता से आगे बढ़ जाता हूं।
-प्रणेश गुप्ता, भारतीय राजस्व सेवा

 
विज्ञापन

वे आध्यात्मिकता को राष्ट्रीयता से जोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे: राजेंद्र कुमार शांडिल्य, आईएएस

3 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
स्वामी विवेकानंद ने इस राष्ट्र की चेतना को जगाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे आध्यात्मिकता को राष्ट्रीयता से जोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण का स्पष्ट आह्वान दिया। उनके शब्दों में, स्वामी विवेकानंद ने कहा कि राष्ट्र के युवा, "'उत्तिष्ठ, जागृत, प्राप्य वरान्निबोधत।'" का अर्थ है, उठो, जागो और अपने पथ पर स्वयं निर्देशित हो। इन शब्दों के बिना भारत कुछ और शताब्दियों तक सो रहा होता जब तक कि कुछ विवेकानंद उसे नहीं जगाते।
-राजेंद्र कुमार शांडिल्य, भारतीय प्रशासनिक सेवा

युवाओं को विवेकानंद का अध्ययन अवश्य करना चाहिए: सुभाष चंद्र दुबे, आईपीएस

4 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, भारत की बड़ी युवा आबादी, हमारी सबसे बड़ी संभाव्यता है। बस युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा की आवश्यकता है। ऐसे में विवेकानंद और भी अधिक प्रासंगिक हो उठते हैं, युवाओं को विवेकानंद का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
जब आज के संदर्भों में युवाओं की भूमिका को सोचता हूँ तो ध्यान में आता है भारत को किस तरह की युवा शक्ति की आवश्यकता है?
क्या हमें नशे की पिनक में गुमराह, चंद नारे लगाकर क्रांति महसूस करने वाली युवा शक्ति चाहिए ? क्या हमें हिंसा और पथराव के रास्ते पर अपनी शक्ति को व्यर्थ कर देने वाला युवा चाहिए? क्या हमें विभिन्न राजनैतिक/जातिगत विचारधाराओं की अंधभक्ति करने वाले अतार्किक युवाओं के समूह चाहिए? इन सबका जवाब मिलता है विवेकानंद जी में। उनके द्वारा युवाओं का आह्वान, उन्होंने युवाओं को भारत का भविष्य बताया।  
-सुभाष चंद्र दुबे, भारतीय पुलिस सेवा
विज्ञापन

युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा मिलती है : रघुनाथ भारती, आईआरएस

5 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
निश्चित रूप से वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा देने के लिए, उनकी अथाह शक्ति को सही दिशा देने के लिए स्वामी विवेकानंद को आज के परिपेक्ष्य में समझना होगा। जब वो कहते थे कि मैं 100 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का साथ लेकर देश को बदल सकता हूँ; तो इसका अर्थ है कि इस देश को टीम भावना से, मिलजुलकर, एक दूसरे को लक्ष्य (गोल) की तरफ अग्रसर करने वाले युवाओं का समूह चाहिए।
- रघुनाथ भारती, भारतीय राजस्व सेवा
विज्ञापन

बहुत कुछ है स्वामी विवेकानंद से सीखने के लिए: अभिषेक कृष्णा, भारतीय प्रशासनिक सेवा

6 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी', 'पवित्रता, धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं' संघर्ष से जीतकर निकलो और हिम्मत से काम लो, जब भी मुश्किल सामने हो समझदारी और धैर्य से काम लो, जीत में  भी समता भाव रखो। बहुत कुछ है स्वामी विवेकानंद से सीखने के लिए।
- अभिषेक कृष्णा, भारतीय प्रशासनिक सेवा  
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद मेरे जीवन की आधारशीला हैं: संदीप सिंह गिल, आईपीएस

7 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
 'एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ' स्वामी विवेकानंद के यह अनमोल वचन मेरे जीवन की आधारशीला हैं, स्वामी विवेकानंद का  मैं  अनुसरण करता हूं।
- संदीप सिंह गिल, भारतीय पुलिस सेवा

मुझे स्वामी विवेकानंद के विचारों से ताकत मिलती है: निशिकांत सिंह, भारतीय विदेश सेवा

8 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
सृष्टि की हर रचना का अपना उद्देश्य है चाहे वह मानव जीवन हो या एक कोशिका वाला बैक्टीरिया। हर जीवन का मूल्य है। मानवता सिर्फ मानव जीवन तक ही सीमित नहीं है, प्रकृति की हर रचना का आदर और उनका संरक्षण भी इसमें निहित है। "जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है" और "ज्ञान से डर दूर होता है " यह हमेशा मेरे दिल और दिमाग में रहता है जब भी मैं अपना काम करता हूं। मुझे उनके विचारों से ताकत मिलती है।  'संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका हैं असंभव से भी आगे निकल जाना। ठान लो तो कुछ भी असंभव नही '- स्वामी विवेकानंद।  स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनके विचारों को सहृदय नमन करता हूं।
- निशिकांत सिंह, भारतीय विदेश सेवा

आत्मगौरव के संदर्भ में आजादी के मायने बताए: दीपक बर्णवाल, आईपीएस

9 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आत्मगौरव के संदर्भ में आजादी के मायने बताए, मैं जब भी काम के दौरान बैठकर सोचता हूं तो मुझे उनकी कुछ बातें हमेशा स्मरण में आती हैं,
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।' मैं हमेशा उनके अनमोल वचनों का अनुसरण करता हूं।  
 - दीपक बर्णवाल, भारतीय पुलिस सेवा

जीवन में मैं उनको हमेशा सर्वोपरि रखता हूं: विवेकानंद कुमार, आईआरएस

10 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'मनुष्य की सेवा भगवान की सेवा है' जब हम सर्विस में आते हैं तो पहला वाक्य मन में यही रहता है और विवेकानंद की सादगी, उनकी सहजता मुझे हमेशा प्रभावित करती है , विवेकानंद मेरे आदर्श हैं, और जीवन में मैं उनको हमेशा सर्वोपरि रखता हूं।
'लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो', 'जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है'।
- विवेकानंद कुमार,भारतीय राजस्व सेवा

मेरे लिए ये जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है: संजय सिंह, आईपीएस

11 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
मेरे लिए ये जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है जिसको दिन शुरू होने से जीवन के हर पल में याद रखता हूं।
- संजय सिंह, भारतीय पुलिस सेवा

स्वामी विवेकानंद का यह भाव मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है: सुरेंद्र कुमार, आईएएस

12 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।'  मानव जिंदगी को ईश्वरीय वरदान मानते हुए मानव की सेवा में जीवन की गहरायी भावार्थ का अवलोकन करना, स्वामी विवेकानंद का यह भाव मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मुझे प्रशासनिक सेवाओं में आने की प्रेरणा मिली।  
- सुरेंद्र कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा

विवेकानंद एक सच्चे मार्गदर्शक और गुरु हैं: हरि नारायण मिश्र चारि, आईपीएस

13 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
जब भारत के युवा पराधीन होकर हीन भावना में डूबे थे तब विवेकानंद ने अपनी संस्कृति, अपने देश और स्वंय पर भरोसा करना सिखाया, विवेकानंद एक सच्चे मार्गदर्शक और गुरु हैं।
'जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो  लोगों का विश्वास उठ जाता है' मैं अपने सभी कामों को इसी तरह पूरा करने की कोशिश करता हूं, और यकीन मानिए मेरे इस सफर में सफलता का यह एक बड़ा मूल मंत्र साबित हुआ है।
- हरि नारायण मिश्र चारि, भारतीय पुलिस सेवा

अपने काम और मानवता पर सबसे ज्यादा विश्वास रखें: जीतेन्द्र राणा, आईपीएस

14 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते' आप जीवन में किसी भी मुकाम पर काम करें मगर हमेशा सबसे पहले अपने आप पर विश्वास रखें, अपने काम पर विश्वास रखें, और मानवता पर सबसे ज्यादा विश्वास रखें।
- जीतेन्द्र राणा, भारतीय पुलिस सेवा

हर पल मानवता को सर्वोपरि माना है: भगीरथ चौधरी, आईआरएस

15 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है' हमेशा सीखते रहिये और ज्ञान जहां से भी मिले ग्रहण कीजिये, मैंने अपने जीवन में इस वाक्य को जिया है और हर पल मानवता को सर्वोपरि माना है।
- भगीरथ चौधरी, भारतीय राजस्व सेवा

अगर आप सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ें: दीपक कुमार, आईआरएस

16 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
अगर आप सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ें, आप उनसे सीखेंगे कि एक सफल व्यक्ति कितना विनम्र, योगी और अनुशासित होता है। उनकी हर बात सीख है युवा पीढ़ी के लिए।  
- दीपक कुमार, भारतीय राजस्व सेवा

मेरे लिए स्वामी विवेकांनद लाइफ टाइम मोटिवेटर हैं: डॉ चितरंजन दास, आईआरएस

17 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : amar ujala
युवा पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी हैं स्वामी विवेकानंद को जानना, समझना और देश के प्रति जागरूक और समर्पित होना । मेरे लिए स्वामी विवेकांनद लाइफ टाइम मोटिवेटर हैं, जिनसे हर पल मैं सीखता हूं।    
- डॉ चितरंजन दास, भारतीय राजस्व सेवा

स्वामी विवेकानंद महान विचारक, दार्शनिक और गुरु हैं: गौरव दहिया, आईएएस

18 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
स्वामी विवेकानंद महान विचारक, दार्शनिक और गुरु हैं, उनके काम को लेकर, युवाओं को लेकर विचार हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा दायक रहे हैं खासकर मानव सेवा को लेकर, यही वजह थी मैं प्रशासनिक सेवाओं में आया और मैंने एम्स में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बहुत पढ़ा है, उनके विचारों को महसूस किया है और समझा भी है। उनके अनमोल विचार आपका जीवन पलट सकते हैं आपको सफलता के मार्ग की ओर ले जा सकते हैं।  
- गौरव दहिया, भारतीय प्रशासनिक सेवा

'ईश्वर आपके अंदर है' और पहले 'खुद पर विश्वास करो' ये दो विचार मेरे लिए जीवन का दर्शन हैं। वे सागर के सामान हैं, उनको जितना आप समझेंगे उतना बेहतर करेंगे जीवन में।
- राजू सिंह, भारतीय ऑडिट और अकाउंट सेवाएं

हिम्मत कीजिए और सबकी मदद करने की भावना जीवन में रखिए: संदीप मीणा, आईपीएस

19 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
'आप जोखिम लेने से भयभीत न हों, यदि आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व करते हैं, और यदि हारते हैं , तो आप दूसरो का मार्गदर्शन कर सकते हैं।' मैं ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर आईपीएस अधिकारी बना हूं, और जयपुर में रहकर सिविल सेवाओं की तैयारी की है, डरकर आप कुछ नहीं सीख सकते, हिम्मत कीजिये और सबकी मदद करने की भावना जीवन में रखिए। विवेकानंद मेरे जीवन में गुरु रहे हैं उनकी बातें मेरे लिए किताब हैं।
- संदीप मीणा, भारतीय पुलिस सेवा
विज्ञापन

सेवा और गरीबों की मदद मेरे जीवन का लक्ष्य है: अमित सिंह, आईपीएस

20 of 20
स्वामी विवेकानंद - फोटो : Amar Ujala
दरिद्रनारायण की संकल्पना, उनकी सेवा और गरीबों की मदद मेरे जीवन का लक्ष्य है। स्वामी विवेकानंद से मैंने सेवा भाव को समझा है। सुबह से मैं एक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी सेवा भाव की बातों को अपने मन में रखता हूं और उसका अनुसरण अपने जीवन में करता हूं।  
- अमित सिंह, भारतीय पुलिस सेवा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें