निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंसाफ की वो घड़ी आ ही गई, जब निर्भया के दरिंदों को फांसी पर चढ़ाया गया। चारों दोषियों विनय, पवन, अक्षय और मुकेश को 20 मार्च की सुबह फांसी के तख्ते पर चढ़ाया गया। फांसी से ठीक कुछ देर पहले मौत सामने देख निर्भया के दोषी खूब रोए, गिड़गिड़ाए और माफी भी मांगी, मगर फिर बाद में एकदम शांत हो गए। लोगों ने दोषियों की फांसी की पल-पल की अपडेट के लिए खूब सर्च किया।