जब भी दुनिया में अमीरों की बात होती है तो हमारे दिमाग में न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों का नाम ही आता है। लेकिन लंदन शहर दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में पांचवे और न्यूयॉर्क चौथे नबंर पर है। हम आपको बता रहें है ऐसे शहर के बारे में जहां प्रॉपर्टी की कीमत न्यूयॉर्क शहर से दुगनी है।
विज्ञापन
यहां रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति
2 of 6
- फोटो : Social Media
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस छोटे से शहर में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति लोग रहते है। फ्रांस से सटे इस शहर का नाम मोनाको सिटी है। वेल्थ इनसाइट द्वारा किये गए एक सर्वे में इस शहर के उन लोगों को शामिल किया गया था जिनकी संपत्ती 6.70 करोड़ रुपये ( 10 लाख डॉलर ) से ज्यादा थी।
विज्ञापन
यहां रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति
3 of 6
- फोटो : social media
वेल्थ इनसाइट के सर्वे में इस शहर में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति होने की बात सामने आई। सर्वे में पता चला कि इस शहर का हर तीसरा शख्स करोड़पति है। इस शहर की कुल आबादी 38 हजार है। जिसमें से लगभग 13 हजार से ज्यादा लोग करोड़पति हैं।
यहां रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति
4 of 6
- फोटो : Social Media
मोनाको की जीडीपी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह एक स्वतंत्र शहर है। फ्रांस से सटे इस देश में ग्रोथ के आसार दुनिया के किसी अन्य शहर के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इस शहर में प्रॉपर्टी का दाम न्यूयॉर्क शहर के मुकाबले दुगनी है। अगर आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस शहर की ओर रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहां रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति
5 of 6
- फोटो : social media
वेल्थ इनसाइट और स्पियर की डब्ल्यूएमएस रिपोर्ट में मोनाको को सबसे ज्यादा करोड़पतियों वाला शहर बताया गया है। मोनाको के बाद यूरोप के ज्यूरिख और जिनीवा शहर दुसरे और तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर न्यूयॉर्क शहर आता है। जबकि लंदन पांचवे स्थान पर है।
वेटिकन सिटी के बाद मोनाको दुसरा सबसे छोटा देश है। मोनाको शहर समुंद्र के किनारे बसा हुआ है। इस शहर में कई कसिनो है। यहां विदेशियों के संपत्ती खरीदने पर कोई रोक नहीं है। इस शहर में फ्रांस और ब्रिटेन के ज्यादातर लोग रहते हैं।