भारत देश यूं तो पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र, प्राचीन सभ्यता-संस्कृति और नारी प्रथम देश के रूप में जाना जाता है। लेकिन आज इस देश की स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है। भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक पांच देशों की सूची में सम्मिलित किया गया है। यहां पिछले 10 साल में पांच करोड़ महिलाएं लापता हुई हैं। देश में दुष्कर्म, तस्करी और घरेलू हिंसा का स्तर भी काफी ज्यादा है। इसके अलावा यहां 30 सालों में 10 करोड़ भ्रूण हत्याएं हुई हैं।