फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए यह हैं आठ खतरनाक देश, जानिए कितनी सुरक्षित हैं बेटियां

Mon, 16 Apr 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
उन्नाव और कठुआ रेप के मामलों ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया। कठुआ मामले की गूंज तो संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई। लेकिन यह हाल केवल भारत का ही नहीं है बल्कि दुनिया के और भी कई देश ऐसे हैं जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सा देश महिलाओं के लिए कितना खतरनाक है:
विज्ञापन

भारत

2 of 9
भारत देश यूं तो पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र, प्राचीन सभ्यता-संस्कृति और नारी प्रथम देश के रूप में जाना जाता है। लेकिन आज इस देश की स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है। भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक पांच देशों की सूची में सम्मिलित किया गया है। यहां पिछले 10 साल में पांच करोड़ महिलाएं लापता हुई हैं। देश में दुष्कर्म, तस्करी और घरेलू हिंसा का स्तर भी काफी ज्यादा है। इसके अलावा यहां 30 सालों में 10 करोड़ भ्रूण हत्याएं हुई हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान

3 of 9
pakistani women
पाकिस्तान में कई रीति रिवाज ऐसे हैं जो महिलाओं के विपरीत हैं। यहां हर साल 1,000 लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार होती हैं। इसके अलावा यहां एसिड अटैक, जबरन शादी की घटनाएं भी अधिक हैं। करीब 90 फीसदी से ज्यादा महिलाएं यहां घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं।

अफगानिस्तान

4 of 9
afghan women
इस देश की महिलाओं का जीवन बचपन से ही कठिनाइयों से भरा हुआ होता है। देश में 70-80 फीसदी महिलाओं की शादी कम उम्र (15-19 के बीच) में ही हो जाती है। यहां की करीब 87 फीसदी महिलाएं अशिक्षित हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां मातृ मृत्यु दर एक लाख में चार सौ है। इसके अलावा यहां घरेलू हिंसा के मामले भी एक आम बात हो गए हैं। 
विज्ञापन

सोमालिया

5 of 9
यहां की महिलाओं के लिए बलात्कार, जबरन शादी, गर्भावस्था के दौरान होने वाली मौतें और खतना सबसे बड़ी समस्याएं हैं। यहां 4-11 साल की लगभग 95 फीसदी लड़कियां खतने का शिकार होती हैं। इस देश में केवल 9 फीसदी महिलाएं ही सही चिकित्सकीय मदद से बच्चे को जन्म दे पाती हैं। 
विज्ञापन

कोलंबिया

6 of 9
कोलंबिया में महिलाओं पर सबसे ज्यादा एसिड अटैक किया जाता है। जिसमें ज्यादातर को न्याय भी नहीं मिल पाता। वहीं साल 2015 में यहां घरेलू हिंसा के 45,000 केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

कांगो

7 of 9
यहां प्रतिदिन 1,150 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। जिसके एक साल के अंतर्गत करीब 4.2 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

ब्राजील

8 of 9
इस देश में हर 15 सेकेंड में एक लड़की का रेप करने की कोशिश की जाती है। वहीं इस देश में हत्या का स्तर भी काफी अधिक है। यहां हर 2 घेंटे में एक हत्या होती है।
विज्ञापन

मैक्सिको

9 of 9
इस देश की करीब 4,000 महिलाएं साल 2011-2012 के बीच लापता हुईं। वहीं इस देश का कानून भी दुष्कर्म और घरेलू हिंसा के लिए काफी कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें