जब शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा शहर, पोस्टरों से पटी सड़कें, देखिए तस्वीरें
Thu, 01 Dec 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आतंकी हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के पंढरपुर कस्बे के मेजर गोस्वी कुणाल मन्नादिर को आज अंतिम विदाई दी गई।
- फोटो : ANI
इस दौरान पूरा कस्बा अपने वीर सूपत को विदाई देने उमड़ पड़ा।
- फोटो : ANI
शहरवासियों ने शहर की सड़कों को मेजर कुणाल की शहादत को याद करते हुए पोस्टरों से पाट दिया।
- फोटो : ANI
लोगों ने पहली बार ऐसा नजारा देखा कि किसी शहीद की विदाई के लिए लोगों में ऐसा जज्बा दिखा।
- फोटो : ANI
सुबह जैसे ही जम्मू से शहीद का शव उनके होम टाउन पंढरपुर पहुंचा लोगों में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा।
- फोटो : ANI
हर कोई शहीद मेजर को अंतिम विदाई देना चाहता था। हालांकि इस दौरान लोगों में आक्रोश भी देखा गया।