डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप
- फोटो : PTI
2016, राष्ट्रपति चुनाव और मेलानिया पर विवाद
साल 2016 में, डोनाल्ड ट्रंप ने जब इस बात की घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो हमेशा कैमरों से बचकर रहने वाली मेलानिया एक बार फिर रातों रात मीडिया की सुर्खियों में आ गईं। लेकिन कुछ लोगों को मेलानिया के पूर्व मॉडलिंग करियर को लेकर उन्हें प्रथम महिला के रूप में देखना रास नहीं आया।
राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान मॉडलिंग करियर की कुछ पुरानी तस्वीरों को प्रसारित किया गया। इसे लेकर आलोचकों ने ट्रंप को काफी हद तक घेरने की कोशिश की। इस तरह के विवाद यहीं नहीं थमे, जुलाई 2016 में मेलानिया ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में एक भाषण दिया, जिसमें से कुछ अंश मिशेल ओबामा के 2008 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन भाषण के समान पाए गए। इसे लेकर उन्हें मीडिया में जमकर घेरा गया।
विदेशी मूल की पहली 'फर्स्ट लेडी'
आठ नवंबर, 2016 को डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन को हराते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति चुने गए। ट्रंप की इस जीत के साथ मेलानिया, लुईसा एडम्स, जॉन क्विनसी एडम्स की पत्नी के बाद पहली विदेशी मूल की अमेरिकी पहली महिला बनीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कहा कि जब तक बैरन की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती है, तब तक मेलानिया और बैरन न्यूयॉर्क शहर में रहेंगे। साल 2017 में बैरन की पढ़ाई पूरी होने के बाद मेलानिया व्हाइट हाउस में रहने चली गईं।