फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में मिलिट्री ड्रिल में जख्मी हो गए हैं किम जोंग उन? जानिए उनके गायब होने पर 10 कयास

सार

क्या किसी गंभीर समस्या से लड़ रहे हैं किम जोंग उन?
सर्जरी से रिकवर होने तक का  इंतजार कर रहे हैं किम जोंग उन!
क्या सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ऐसा कर रहे हैं किम?
क्या सच में मिलिट्री ड्रिल में जख्मी हुए थे किम जोंग उन?
क्या सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते हैं किम जोंग उन?
अपनी पहचान को अधिक महत्व देना चाहते हैं किम जोंग उन?
खुद को मॉडर्न साबित करना चाहते हैं किम जोंग उन?
दादा और पिता की छवि से बाहर आना चाहते हैं किम?
उत्तर कोरिया को एक अलग देश के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं ?
‘डे ऑफ सन’ से दूरी और नए अवतार में आना चाहते हैं किम?
विज्ञापन
1 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन दुनियाभर में सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनका अचानक से गायब हो जाना। ऐसे में किम जोंग को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। किम जोंग उन के गायब होने की बात उस समय दुनिया के सामने आई जब वो 15 अप्रैल को कोरिया के संस्थापक और अपने दादा जी के जयंती समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब वो अपने दादा जी की जयंती के मौके पर नहीं दिखाई दिए । उसी समय से किम जोंग उन के गायब होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कोई किम जोंग उन के सोशल डिस्टेंसिंग में रहने की बात कर रहा है तो कोई सेना की मॉक ड्रिल में जख्मी होने के बाद रिकवर होने तक की बात कर रहा है।

किम जोंग उन के बारे में कई तरह की खबरें अबतक वायरल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं किम जोंग के बारे में कार्डियोवस्कुलर सर्जरी से लेकर उनकी मौत होने तक का भी दावा किया जा चुका है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले किम जोंग उन आखिरकार कहां हैं?
विज्ञापन

क्या किसी गंभीर समस्या से लड़ रहे हैं किम जोंग उन?

2 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
किम जोंग उन के गायब होने पर बीते कुछ दिनों कई अलग-अलग तरह की थ्योरी निकलकर सामने आ रही हैं-


क्या किसी गंभीर समस्या से लड़ रहे हैं किम जोंग उन?

तारीख 15 अप्रैल को किम जोंग उन का समारोह में ना दिखना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। तभी से दुनियाभर में उनके बीमार होने की चर्चा जोर पकड़ रही है।
कुछ बड़े अखबारों और चैनल्स की बात मानें तो,
  • द डेली एनके और CNN की रिपोर्ट के मुताबिक- किम जोंग उन की सेहत ठीक नहीं है और बेहद चिंताजनक है,
  • ब्लूमबर्ग न्यूज ने भी  ये बताया है कि, अमेरिकी अधिकारियों को इस बात की सूचना दी गई है कि किम गंभीर स्थिति में थे, लेकिन उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है।
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मेडिकल एक्सपर्ट की एक टीम को नॉर्थ कोरिया रवाना किया है, जो कि किम जोंग उन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देगी, मगर यह नहीं स्पष्ट किया गया कि किस स्वास्थ्य समस्या के बारे में यह टीम सलाह देगी।
विज्ञापन

सर्जरी से रिकवर होने तक का  इंतजार कर रहे हैं किम जोंग उन!

3 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
एक सियोल का न्यूज आउटलेट है द डेली एनके, जो नॉर्थ कोरिया से अपनी सूचना प्राप्त करता है।  21 अप्रैल को द डेली एनके ने बताया था, किम जोंग उन की कार्डियोवस्कुलर सर्जिकल प्रक्रिया हुई है और वो इस समय रिकवरी स्टेज में हैं। किम का इलाज बाहरी इलाके प्योंगयांग में हयांगसन मेडिकल सेंटर में किया जा रहा है। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार मून चंग इन ने फॉक्स न्यूज को बताया कि किम जोंग उन ठीक हैं और स्वस्थ हैं। किम जोंग उन 13 अप्रैल से वॉनसन के कोस्टल रिसॉर्ट इलाके में रह रहे हैं।

क्या सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ऐसा कर रहे हैं किम?

4 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
एक बड़ा कयास यह भी लगाया जा रहा है कि किम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हालांकि नॉर्थ कोरिया यह हमेशा से दावा कर रहा है कि उनके देश में कोरोनावायरस संक्रमण का एक भी मामला अब नहीं है, लेकिन यह भी सच हैं कि नॉर्थ कोरिया ने एहतियातन तौर पर हजारों लोगों को क्वारंटीन किया हुआ है।
सियोल के ही एक अखबार से यह रिपोर्ट निकलकर सामने भी आ रही हैं कि नॉर्थ कोरिया के शासक ने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। किम अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या सच में मिलिट्री ड्रिल में जख्मी हुए थे किम जोंग उन?

5 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
  • इस बात का दावा सबसे मजबूती से किया जा रहा है कि, किम जोंग उन एक मिलिट्री ड्रिल में जख्मी हुए थे।
  • वेबसाइट 38 नॉर्थ ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया,  वेबसाइट का यह दावा है कि उन्होंने इस इलाके में किम जोंग और उनकी ट्रेन को देखा था
  • किम को लेकर एक दावा वॉनसन के पूर्वी पर्यटक एनक्लेव के पास कुछ दिन पहले एक मिसाइल टेस्टिंग हुई थी
  • उसकी साइट को लेकर भी यह दावा किया जा रहा है

दरअसल  हुआ यह था कि,
14 अप्रैल को पूर्वी तटीय क्षेत्र में क्रूज मिसाइल परीक्षण और लड़ाकू जेट युद्धाभ्यास सहित कई सारी सैन्य गतिविधियां देखी गईं थी
और इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि  किम इसी दौरान जख्मी हो गए थे
यह अभ्यास 14 अप्रैल को हुआ था और  15 अप्रैल को उनके दादा की जयंती थी,  जिस वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके

(नोट: सैटेलाइट तस्वीरें वेबसाइट द्वारा सामने लाई गई हैं, वो ये दावा नहीं करती हैं कि ट्रेन 21 अप्रैल तक वहां मौजूद थी)
विज्ञापन

क्या सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते हैं किम जोंग उन

6 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
एक दावा यह भी किया जा रहा है कि,  किम अपनी ओर ध्यान खींचने के लिए यह सब कर रहे हैं।
उन ने यह अनुमान लगाया है कि “अगर वह सामने नहीं आते हैं तो यह सच में काफी बड़ा मुद्दा बना जाएगा.” (यून संग ह्यून साउथ कोरिया के सांसद हैं , जो अंतर कोरियाई संबंधों पर बनी एक समिति के प्रमुख भी हैं)।
ऐसा पहले भी हुआ है जब किम इसी तरह देश की मीडिया से साल 2014 में छह सप्ताह के लिए गायब हो गए थे।
तब यह अटकलें लगाई जा रही थी  कि उनके टखने में चोट लगी है इसलिए वो मीडिया से दूरी बनाकर चल रहे हैं बाद में किम एक बेंत के सहारे चलते हुए तस्वीरों में मीडिया में दिखाई दिए।

( नोट : यह साफ कर दें कि उनके गायब रहने का कोई भी कारण कभी भी नहीं बताया गया है)
विज्ञापन

अपनी पहचान को अधिक महत्व देना चाहते हैं किम जोंग उन

7 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
किम जोंग उन ऐसा इसलिए भी कर सकते हैं कि वह अपनी एक अलग पहचान स्थापित करना चाहते हों,
इससे पहले उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से हमेशा यह तस्वीर बनाकर रखी गई है कि किम अपने महान दादा किम इल सुंग की तरह ही हैं। वह रूप-रंग और आचार विचार में उन जैसे हैं। यह भी बोला जाता है कि उनके निर्णय लेने का अंदाज भी अपने दादा से बिल्कुल मिलता है। इस छवि से बाहर निकलने के लिए और खुद को अलग साबित करने के लिए भी किम जोंग उन ऐसा कर सकते हैं।  

खुद को मॉडर्न साबित करना चाहते हैं किम जोंग उन

8 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
उत्तर कोरिया का चाल चरित्र और चेहरा अलग रहा है।
उत्तर कोरिया के लोगों को जन्म से ही अपने शासकों किम इल सुंग और उनके बेटे किम जोंग इल का सम्मान करना सिखाया जाता है। इसलिए हर वर्ष ‘डे ऑफ सन’ के मौके पर सब सिर झुकाकर उनकी मूर्तियों के आगे अभिवादन करते हैं।  इस बार इसमें किम शामिल नहीं हुए और ऐसा कयास भी लगाया जा रहा है कि खुद को मॉडर्न साबित करना चाहते हैं किम जोंग उन।

दादा और पिता की छवि से बाहर आना चाहते हैं किम?

9 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
न्यूज एजेंसी केसीएन की रपोट के मुताबिक,
कुमसुसन पैलेस में किम इल सुंग को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की लिस्ट जारी होती हैं। उसमें किम जोंग उन का नाम न होने की जानकारी दी गई। उत्तर कोरिया के एक अखबार में ‘रोडोंग सिनमुन’ में समारोह से जुड़ी तस्वीरें भी पब्लिश की गई। इन तस्वीरों में भी किम के समारोह में शामिल होने की तस्वीर नहीं दिखी है।जबकि वहां पर किम के नाम का गुलदस्ता भी मौजूद था पर वो उपस्थित नहीं थे। किम के दादा और पिता की छवि बहुत मजबूत हैं लेकिन  वो भी अपनी अलग छवि में आने का प्रयास लगातार करते रहे हैं।

सियोल के एन चन-इल के एक विचार के अनुसार, ‘‘किम जोंग उन अपनी छवि अलग बनाना चाहते हैं, पारंपरिक कार्यक्रमों और अतीत के दोनों नेताओं से खुद को अलग साबित करना चाहते हैं। वे साबित करना चाहते हैं कि किम जोंग इल और किम इल सुंग का समय चला गया । वे उत्तर कोरिया को एक सामान्य देश के रूप में दिखाना चाहते हैं, इसलिए अपने दिवंगत नेताओं को कम महत्व दे रहे हैं।’’

उत्तर कोरिया को एक अलग देश के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं ?

10 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
किम के अपने कार्यकाल में चार परमाणु परीक्षण हो चुके हैं। अगर देखा जाए तो उत्तर कोरिया में अभी तक छह परमाणु परीक्षण हुए हैं, इसमें चार बार किम जोंग उन के कार्यकाल में ही हुए हैं। उत्तर कोरिया को एक अलग देश के रूप में प्रदर्शित भी करना चाहते हैं किम।

‘डे ऑफ सन’ से दूरी और नए अवतार में आना चाहते हैं किम?

11 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
उत्तर कोरिया में 15 अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तारीख को किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग की जयंती होती है। पूरा उत्तर कोरिया इसको ‘डे ऑफ सन’ के नाम से मनाता है। 2011 में नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग बने और जब से वह इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। मगर इस बार अपने दादा के स्मरणोत्सव के कार्यक्रम में वह नहीं नजर आए। इतना महत्वपूर्ण दिन और किम जोंग का गायब रहना, ऐसा माना जा रहा है कि किम अपनी छवि एक आम नेता की तरह बनाने का प्रयास कर रहे हैं, मतलब ऐसा नेता जो सामान्य है और जमीन से जुड़ा है। यह उनका इमेज मेकिंग फंडा भी हो सकता है।
विज्ञापन

12 of 12
किम जोंग उन, उत्तर कोरिया - फोटो : Amar Ujala
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (36) की सेहत को लेकर बड़ा सस्पेंस बरकरार है। किम जोंग उन को लेकर सब जगह दो अलग-अलग दावे पेश किए जा रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग के एक नामचीन चैनल ने अपनी रिपोर्ट में किम की मौत की बात कहकर सनसनी फैला दी थी। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया की ही एक मीडिया रिपोर्ट में किम के स्वस्थ होने और उसके जिंदा होने का दावा किया था।

( किसी भी अफवाह को बिना प्रामाणिक सोर्स और जानकारी के वायरल ना करें। तमाम कयासों के वाबजूद देश के प्रामाणिक आधिकारिक मंच से बताई गई सूचना पर ही यकीन करें)


Bibliography and References-

Where is Kim Jong Un? Here is what we know so far
https://www.aljazeera.com/news/2020/04/kim-jong-200426082026823.html

Where Is Kim Jong-un? How Experts Track North Korea’s Leader
https://www.nytimes.com/video/world/asia/100000007099211/kim-jong-un-surveillance-intelligence.html?searchResultPosition=1
https://www.nytimes.com/aponline/2020/04/25/world/asia/ap-as-nkorea-kim.html


Is Kim Jong-un Ailing? South Korea Disputes Report Saying He Is
https://www.nytimes.com/2020/04/20/world/asia/Kim-jong-un-coronavirus.html?searchResultPosition=3

Kim Jong Un: Underlying questions grow as speculation about health continues
https://globalnews.ca/news/6881296/kim-jong-un-north-korea-leader-health/

Amid mounting speculation, South Korea says Kim Jong Un is 'alive and well'
https://edition.cnn.com/2020/04/26/asia/kim-jong-un-north-korea-health-intl/index.html

Trump has us reading tea leaves over North Korean leader's health
https://edition.cnn.com/2020/04/28/world/meanwhile-in-america-april-28/index.html

South Korea minister, U.S. sources, say Kim may be sheltering from virus
https://www.reuters.com/article/us-northkorea-kim/south-korea-minister-us-sources-say-kim-may-be-sheltering-from-virus-idUSKCN22A0NZ

Train possibly belonging to North Korean leader spotted in resort town - think tank
https://in.reuters.com/article/northkorea-politics-train/train-possibly-belonging-to-north-korean-leader-spotted-in-resort-town-think-tank-idINKCN22802R

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें