उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जनसभाओं में जितने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, वही तस्वीर उनकी सोशल मीडिया पर भी है। योगी की वेबसाइट के होम पेज पर एक पंक्ति है जिेसमें लिखा है, ''हिन्दू राष्ट्र की संचेतना है, इस पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण है।''
विज्ञापन
2 of 7
इसी वेबसाइट ने गोहत्या पर एक सर्वे भी कराया है। वेबसाइट पर विजिटर्स से इस सर्वे में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है। इस सर्वे में सवाल पूछा गया है कि क्या गोहत्या रोकने के लिए कठिन कानून बनाया जाना चाहिए? यह सर्वे एक महीना पहले शुरू किया गया था। अब तक सर्वे में 98 फीसदी लोगों ने कड़ा कानून बनाने का समर्थन किया है।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की वेबसाइट पर कई लेख भी प्रकाशित किए हैं। 'खतरे में हिन्दू' टाइटल से एक लेख में कहा गया है कि धर्म बदलने से राष्ट्रीयता बदल जाती है। लेख में कहा गया है कि इसी वजह से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भारत के दुश्मन बन गए हैं।
4 of 7
'लहूलुहान कश्मीर' नाम से एक लेख में लिखा गया है, 'इस्लाम के बर्बर, हिंसक और अत्यामारी चेहरे को पहचानने में भूल कर रहे हैं।'' योगी ट्विटर पर भी विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक जुलाई 2016 को योगी ने ट्वीट किया था, ''लोग खा रहे यहाँ का और गा रहे पाकिस्तान का, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''
विज्ञापन
5 of 7
दो मई 2016 को आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था, ''राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं। मेरे लिए जीवन का मिशन है।'' हालांकि राम मंदिर का मामला अब भी कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
6 of 7
एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने देश में बढ़ती असहनशीलता का जिक्र किया था। इस पर 24 नवंबर 2015 को आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ''आमिर अगर देश छोड़ना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने से किसी ने नहीं रोका, उनके ऐसा करने से देश की आबादी कम करने में मदद मिलेगी।''
घर में गोमांस होने के शक के दादारी में अखलाक नाम के शख़्स की भीड़ द्वारा हत्या के बाद सरकार से मिले मुआवजे पर भी आदित्यनाथ ने सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि गो मांस खाने वालों को सम्मान क्यों? ट्विटर पर उनके 289, 154 फॉलोअर हैं।