मौसम की मार
- फोटो : पीटीआई
30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, बुराड़ी, रोहिणी, करावल नगर, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, आईटीओ, नजफगढ़, सफदरजंग, लोदी रोड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में हल्की आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी खबर है, लेकिन जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 1.4 मिमी बारिश दर्ज की।