झारखंड की राजधानी में रांची में मूसलाधार बारिश के बाद का मंजर
- फोटो : (पीटीआई)
13 राज्यों के 25 जलाशय भी उफान पर
सीडब्ल्यूसी ने यह भी कहा कि 13 राज्यों के 25 जलाशयों में जल प्रवाह सीमा के बराबर या उससे अधिक होने की सूचना मिली है। इनमें आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम, कर्नाटक में अलमट्टी, ओडिशा में हीराकुंड और मध्य प्रदेश में इंदिरा सागर और बरगी बांध जैसे प्रमुख जलाशय शामिल हैं। गोदावरी नदी पर तेलंगाना के लक्ष्मी बैराज में 18,000 क्यूमेक्स के साथ सबसे अधिक जल प्रवाह देखा गया। मध्य प्रदेश में इंदिरा सागर जलाशय में 11,000 क्यूमेक्स का प्रवाह हुआ। सक्रिय जल प्रवाह पूर्वानुमान वाले अन्य प्रभावित राज्यों में झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां मैथन, पंचत, गोसीखुर्द, मेट्टूर और कांग्साबती जैसे स्थलों पर जल स्तर की बारीकी से निगरानी की जा रही है।