घटना पर पीएम मोदी ने आपात बैठक की
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों से बात की है, मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने इसे लेकर आपात बैठक भी बुलाई। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विजाग में गैस लीक की घटना परेशान करने वाली है, हम लगातार और करीब से घटना की निगरानी कर रहे हैं।