दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आई लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर को बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है। गुरमेहर के समर्थन में मशहूर डायरेक्टर, अभिनेत्रियां और अभिनेता आगे आए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
शहीद कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी गुरमेहर ने रामजस कॉलेज में आइसा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन शुरू किया था। उनकी एक पोस्ट थी जिसपर काफी विवाद हुआ, जिसमें लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्द मारा है। एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया कैंपेन वायरल होने के बाद गुरमेहर ने कहा था कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 9
रचनात्मक स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों के खिलाफ अपने विचार रखने वाले अनुराग कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया को ध्रुवीकरण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
कश्यप ने फेसबुक पर लिखा,' किसी का दो साल पुराना वीडियो, 'पद्मावती' की घटना, रामजस कालेज की घटना हो या फिर तारेक फतह का मामला इस सभी को ट्विटर और फेसबुक पर ध्रुवीकरण करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ताकि, चुनाव के नतीजे पक्ष में आ जाएं।'
4 of 9
अनुपम खेर ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा है कि गुरमेहर ने जो कहा है सही कहा है क्योंकि कोई भी युद्ध नहीं चाहता, सीमा पर जवान देश की रक्षा करने के लिए हैं,गोली खाने के लिए नहीं।
What she said is right no one wants war, soldiers are at borders to protect the country not to take a bullet: Anupam Kher on #GurmeharKaur pic.twitter.com/NWDpeZULWN
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन
5 of 9
इस मामले पर महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में जो महसूस करता हूं वे पूरी तरह से मेरी निजी राय है। अगर मैं कुछ कहूंगा तो वे सार्वजनिक हो जाएगी।
विज्ञापन
6 of 9
तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि एक मासूम छात्रा को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है उससे वह काफी दुखी हैं। धूलिया ने कहा,'वह एक मासूम छात्रा है, उसने कुछ कहा और उसके बाद जाने-माने लोग उसपर टिप्पीण कर रहे हैं। उसकी जिंदगी इसकी वजह से मुश्किल हो गई है। मैं काफी बुरा और मजबूर महसूस कर रहा हूं। अगर देश के ज्यादातर लोग इस तरह सोचेंगे तो मुझे नहीं लगता कि देश सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।'
विज्ञापन
7 of 9
लोगों से दूसरों की अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करने का आग्रह करते हुए विद्या बालन ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मुझे लगता है कि हमें वास्तव में लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करने की जरूरत है।
किसी ने कुछ कहा और किसी ने कुछ सब अपनी जगह पर सही हैं। लेकिन मैं उसमें कुछ और जोड़ना नहीं चाहती। हर किसी को अधिकार है कि वह जो महसूस करता है उसे अभिव्यक्त कर सकता है।
8 of 9
इस विवाद पर संगीतकार विशाल डडलानी ने कहा, 'हां! मैं एक राष्ट्रवादी हूं लेकिन एबीवीपी और बीजेपी के गुंडे मेरे राष्ट्रवाद को परिभाषित नहीं करेंगे। मैं अपने देश के प्रति जवाबदेह हूं गुंडों के प्रति नहीं। जय हिंद।'
Yes ! I'm a nationalist but goons of ABVP & BJP will NOT define my nationalism. I am answerable to my country, not to any goondas. Jai Hind.
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) March 1, 2017
अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा को किसी भी स्थित में उचित नहीं ठहराया जा सकता। स्वारा भास्कर ने कहा, 'दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रा के तौर पर मैं कहना चाहती हूं कि हिंसा किसी भी स्थित में उचित नहीं।।
आप राष्ट्रवाद या किसी और भावना के रूप में स्पष्टीकरण दे सकते हैं, लेकिन किसी विवाद या प्रदर्शन के कारण किसी पर हाथ उठाना गलत है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो उसे बाताचीत के जरिए हल करना चाहिए। गुस्सा जाहिर करते हुए स्वारा ने आगे कहा कि हमारे देश में हिंसा की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। जो समाज को स्वीकार्य नहीं है।