फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका चुनाव 2020: कमला हैरिस की जीत के लिए तमिलनाडु में विशेष पूजा

Tue, 03 Nov 2020 05:29 PM IST
योगेश साहू बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 4
गांव में लगा कमला हैरिस का पोस्टर। - फोटो : BBC
तमिलनाडु के एक छोटे से गांव थुलासेन्द्रपुरम में मंगलवार को डेमोक्रैटिक पार्टी की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत की कामना के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया। चेन्नई से करीब 350 किलोमीटर दूर इस गांव में हैरिस के नाना पीवी गोपालन रहते थे। पीवी गोपालन का परिवार अब चेन्नई में रहता है।
विज्ञापन

2 of 4
गांव में लगा शिलापट्ट। - फोटो : BBC
मंगलवार की सुबह धर्मासास्था भगवान के दुग्ध अभिषेकम का कार्यक्रम था। ग्रामीणों ने बैनर और फ्लेक्स बोर्ड भी लगाए, जिनपर हैरिस के लिए शुभकामनाएं लिखी हुई हैं। कमला हैरिस के नाना पी. वी. गोपालन धर्मासास्था भगवान की पूजा करते थे, ये उनके कुल देवता हैं। मंदिर के ट्रस्टी एस. वी. रमनन ने बीबीसी को बताया कि कमला हैरिस जब पाँच साल की थीं तब वो इस मंदिर में आईं थीं। उनके मुताबिक कमला की मामी सरला गोपालन हर साल कुछ हज़ार रुपये मंदिर को दान करती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
गांव की सड़क के किनारे लगा कमला हैरिस का पोस्टर। - फोटो : BBC
रमनन कहते हैं, ''यह मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है। ग्रामीणों और यहां तक कि कुछ राजनीतिक दल हैरिस के लिए विशेष पूजा करना चाहते हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए हामी भरी।" कमला की मामी सरला गोपालन और परिवार ने 2014 में कमला के नाम पर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5000 रुपये का दान दिया था। कमला हैरिस का नाम भी दान देने वालों की सूची में शामिल है।''
विज्ञापन

4 of 4
डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस को चुना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार - फोटो : joebiden.com
पूजा के आयोजकों में से एक सुधाकर ने बताया कि कमला की उम्मीदवारी ने गांव की नई पीढ़ी के लोगों में उत्साह भर दिया है। वो कहते हैं, "हमें चुनाव में कमला हैरिस की भागीदारी पर गर्व है। वह हमारे गांव में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं हैं। हम इस साल के अमरीकी चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुक हैं। हम चाहते हैं कि कमला चुनाव जीतें और हमारे गांव का गौरव बढ़ा है।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें