मेरठ के चर्चित ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। जिस्मफरोशी, मोहब्बत और बिजनेस के त्रिकोण में फंसा यह हत्याकांड हर किसी के लिए चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala meerut
इस वाक्ये की मुख्य किरदार है रिया शर्मा, जिसकी मौत हो चुकी है। दूसरा किरदार उसका कथित पति पुष्पेन्द्र और तीसरा वो कातिल जिसके बारे में कहा जाता है कि वो रिया से एकतरफा प्रेम करता था। और अंतिम किरदार हैं बैंक के मैनेजर चन्द्रशेखर और उनकी पत्नी पूनम जिनकी हत्या को रिया के साथ अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala meerut
पुलिस ने जांच शुरू की तो ऐसे ऐसे किस्से सामने आए कि हर कोई हैरत में है। पुलिस की थ्योरी पर यकीन करें हत्याकांड में जान गंवाने वाली खूबसूरत सी रिया शर्मा जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी। जिसकी जानकारी उसके पति पुष्पेन्द्र को भी थी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala meerut
पुलिस के अनुसार यह सारा काम संचालित होता था चंद्रशेखर और पूनम के घर से। उनके तार भी इस धंधे से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि वह इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए भी रिया का इस्तेमाल करते थे। रिया भी जल्द अमीर बनने की चाहत और अपने तमाम ख्वाब पूरे करने के लिए इस धंधे में उतर गई।
वहीं माधवपुरम का रहने वाला सचिन रिया से बेइंतहा मुहब्बत करता था। पहली बार उससे ग्राहक बनकर मिले सचिन की यह मोहब्बत एकतरफा थी और यही इस तिहरे कत्ल की वजह बनी। सचिन फरार है और पुष्पेन्द्र पुलिस के कब्जे में। पुलिस इस हत्याकांड की कड़िया जोड़ने में लगी है।