रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया इस कुंडा की सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। कहा जाता था कि राजा भैया के गढ़ में उन्हें चुनौती देना आसान नहीं था, और हुआ भी यही। बाहुबली राजा भैया ने भाजपा के जानकी प्रसाद पांडेय और परवेज अख्तर को करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
2 of 11
- फोटो : Amar Ujala
मुख्तार अंसारी
यूपी के बड़े बाहुबलियों में शामिल मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, लूट समेत दर्जनों अपराध के मामले दर्ज हैं। अंसारी आगरा जेल में कैद हैं। अंसारी का रिकॉर्ड है कि वो जेल में रहकर चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। इस बार यूपी की मऊ सदर सीट से वो बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अल्ताफ अंसारी से है। मुख्तार ने इस मुकाबले में एक बार फिर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
3 of 11
- फोटो : Amar Ujala
अजय राय
अजय राय कांग्रेस के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव मैदान में थे। इनपर अपने भाई अवधेश सिंह की हत्या के बाद बाहुबली और माफिया का ठप्पा लग गया। वाराणसी की पिंडरा सीट से इनका मुकाबला बीजेपी के अवधेश सिंह और बीएसपी के बाबूलाल से था। इस सीट पर अजय पर अजय को हार का सामना करना पड़ा।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
4 of 11
- फोटो : Amar Ujala
धनंजय सिंह
धनंजय सिंह का नाम भी यूपी के बड़े बाहुबलियों में शुमार है। ये निर्बल इन्डियन शोषित हमारा आम दल के टिकट पर मल्हनी, जौनपुर से ताल ठोक रहे थे। इन पर हाईस्कूल में अपने टीचर की हत्या और 2013 में नौकरानी की हत्या का आरोप है। धनंजय सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार , एसपी के पारस नाथ यादव और बीएसपी के विवेक यादव से था। धनंजय सिंह को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
5 of 11
- फोटो : Amar Ujala
सिबगतुल्ला अंसारी
सिबगतुल्ला अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई हैं। ये बीएसपी के टिकट पर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर से चुनाव लड़ रहे थे। सिबगतुल्ला के बड़े भाई अफजाल इस सीट पर पांच बार विधायक रह चुके हैं। यूपी के इस बाहुबली को भी जीत नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
6 of 11
- फोटो : Amar Ujala
दिनेश कांत यादव
दिनेश कांत यादव राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर शाहगंज, जौनपुर की सीट से चुनाव मैदान में थे। दिनेश कांत के पिता पिता उमाकांत यादव बाहुबली हैं। पूर्व में बसपा सांसद उमाकांत को मायावती ने अपने बंगले में ही गिरफ्तार करवाया था। इनका इस सीट पर मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र यादव और बीएसपी के ओमप्रकाश से था। इस सीट पर दिनेश कांत को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
7 of 11
- फोटो : Amar Ujala
सुशील सिंह
सुशील सिंह इस चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। वो सैय्यदराजा, चंदौली से प्रत्याशी थे। सुशील सिंह माफिया और एमएलसी बृजेश सिंह के भतीजे हैं। वहीं बृजेश सिंह की मुख्तार अंसारी से दुश्मनी जगजाहिर है। सुशील सिंह ने यहां जीत दर्ज की है।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
8 of 11
- फोटो : Amar Ujala
विजय मिश्रा
निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल की सीट से ज्ञानपुर, भदोही में ताल ठोंक रहे थे। विजय पर इलाहाबाद में पूर्व बसपा नेता नंद गोपाल नंदी पर बम से हमला करने का भी आरोप है। इनके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। विजय का इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के महेंद्र कुमार बिंद और बीएसपी के राजेश कुमार यादव से था, लेकिन विजय मिश्रा ने कड़े मुकाबले में खुद को विजेता साबित किया।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
9 of 11
- फोटो : Amar Ujala
उपेंद सिंह उर्फ गुट्टू
बीएसपी के टिकट से यूपी के चंदौली की सकलडीहा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। ये मनीषा कोईराला के सचिव अजीत देवानी के हत्यारोपी रहे हैं। कुल दर्ज 12 मामलों में बरी हैं। इनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ बताई जाती है। इनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रभुनारायण यादव और बीजेपी के सूर्यमुनी तिवारी से था। लेकिन उपेंद्र अपनी सीट नहीं बचा सके।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
10 of 11
- फोटो : Amar Ujala
पारस नाथ यादव
यूपी के जौनपुर की मल्हनी सीट से समाजवादी पार्टी के बाहुबली उम्मीदवार हैं। माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी माने जाते हैं। बेटे की दबंगई के कई लोग शिकार हो चुके हैं। इनका मुकाबला बीएसपी के विवेक यादव और बीजेपी के सतीश कुमार सिंह से था। ये कुल 1 करोड़ की संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं। पारस नाथ ने मल्हनी से जीत दर्ज की है।
ये हैं यूपी के 'बाहुबली' चेहरे, जानिए कौन जीता, कौन हारा
11 of 11
- फोटो : Amar Ujala
विनीत सिंह चंदौली
विनीत सिंह चंदौली की सैय्यदराजा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। इनका मुकाबला बीजेपी के सुशील सिंह और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार से था। इन पर 11 केस दर्ज हैं। विनीत जेल से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन खुद की सीट नहीं बचा सके।