फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही: गडकरी ने भीषण बरसात से बिगड़ी स्थिति को लेकर की बैठक; राजमार्गों पर बाढ़ के असर की हुई समीक्षा

Mon, 10 Jul 2023 03:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
1 of 4
नितिन गडकरी ने की विशेष बैठक। - फोटो : ANI
देश के कई राज्यों में भीषण बारिश के कारण मची तबाही पर केंद्र सरकार सीधी नजर बनाए हुए है। जहां पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों से प्रभावित राज्यों और इलाकों के बारे में जानकारी ली है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसे प्रभाव को लेकर विशेष बैठक की है। 



जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित राजमार्गों की मरम्मत और रखरखाव को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

बाढ़  को लेकर हुई विशेष बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव, एनएचएआई के अध्यक्ष, डीजी रोड और अन्य अधिकारियों मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 4
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने भी ली है जानकारी
इससे पहले,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालात का जानकारी ली है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से बात की है। उन्हें बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 4
गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गृह मंत्री हालात पर रख रहे नजर 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों के संपर्क में हैं। उन्होंने स्थितियों का आकलन करने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश के बाद बाढ़ से हाल बेहाल। - फोटो : संवाद
 उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बिगड़े हैं हालात
गौरतलब है कि भारी बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 11 मौतें हिमाचल में हुईं। इसके अलावा, यूपी में 8, उत्तराखंड में 6, दिल्ली में 3, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व पंजाब में दो-दो की जान गई। हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी के उफान में 40 साल पुराना पुल बह गया है। दिल्ली में 41 साल बाद जुलाई में एक दिन में 153 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के चलते उत्तर रेलवे ने 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 12 ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें