फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

Mon, 28 Mar 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ मैराथन के तहत हुई ड्रीम, लेडीज और यूथ रन में एक तिहाई प्रतिभागियों ने ही हिस्सा लिया। ड्रीम रन में उमेश (मेरठ), लेडीज रन में आंचल (बागपत) और यूथ रन में मोनू (बागपत) विजेता बने। मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने पिछली गलती न दोहराते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मोर्चे पर डटे रहे।
विज्ञापन

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

2 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
‘मेरा शहर मेरी पहल’ संस्था की तरफ से मेरठ मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें पांच दौड़ शामिल की गई थीं। 13 मार्च को आयोजित हुई दौड़ में फुल मैराथन और हाफ मैराथन को छोड़कर बाकी तीनों दौड़ ड्रीम रन, लेडीज रन और यूथ रन को लेकर बवाल हो गया था। आयोजन समिति के सचिव एवं डीएम पंकज यादव ने फिर से प्रतियोगिता कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

3 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार सुबह कुलवंत सिंह स्टेडिम में सभी दौड़ का आयोजन हुआ। सुबह पांच बजे से ही प्रतिभागी स्टेडियम में एकत्र होना शुरू हो गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे ड्रीम रन का शुभारंभ हुआ। एडीजी पीटीएस आलोक शर्मा और डीएम पंकज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

4 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसके बाद 8 बजे यूथ रन हुई। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। 9.15 बजे लेडीज रन का शुभारंभ एसडीएम सरधना ईशा दुहन और डीएम ने किया। इस बार दौड़ में पूर्व के पंजीकृत धावकों की अपेक्षा एक तिहाई धावक भी नहीं दौड़े।
विज्ञापन

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

5 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
13 मार्च को आयोजित हुई दौड़ में जहां ड्रीम रन, यूथ रन और लेडीज रन में करीब 7 हजार धावकों ने पंजीकरण कराया था। करीब छह हजार से ज्यादा की भीड़ पहुंची थी। इस बार जब पूर्व के पंजीकृत धावकों को नंबर और चिप दी गयी तो मात्र 2570 धावकों ने ही बैच नंबर और चिप ली। इनमें भी रविवार को मात्र 15-16 सौ धावक ही दौड़ने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रीम रन में उमेश, यूथ में मोनू और लेडीज रन में आंचल बनीं विजेता

6 of 6
मेरठ मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दौड़ संपन्न कराने में एसडीएम सदर दिव्या मित्तल, सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एडीएम सिटी एसके दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार, एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह, आर्मी पाइन डिवीजन के कर्नल एसके गर्ग, कर्नल वैद्य विश्वनाथन अय्यर, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित लोहान, स्टेडियम के एथलीट कोच पीके श्रीवास्तव, आशुतोष भल्ला, राजाराम, ललित पंत, जयवीर सिंह, मेरा शहर मेरी पहल के पदाधिकारी एसके शर्मा, अमित कुमार अग्रवाल, अमित नागर, विपुल सिंघल, रोहित गुर्जर, अंकुश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें