फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंंजलि की संस्कारी जीन्स का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Sun, 25 Sep 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि द्वारा स्वदेशी जीन्स लाए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है। लोग तरह-तरह की डिजायन पतंजलि के संस्कारी जीन्स के रूप में पेश कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
रामदेव के इस ऐलान का ट्विटर ने जमकर मज़ाक उड़ाया। उन्होंने पतांजली जींस की रूपरेखा से लेकर उसकी और भी चीज़ों का मज़ाक बनाया।ट्विटर पर एक जगह बाबा रामदेव को जींस और धोती पहने दिखाया है और कहा गया है कि यहां धोती से लेकर जीन्स तक सब कुछ मिलता है।  पतंजलि का वर्तमान में टर्नओवर 5 हजार करोड़ है बाबा रामदेव की योजना इसे जल्द से जल्द 10 हजार करोड़ तक लेकर जाने की हैै। कपड़ों के बाजार में उतरना इसी नीति का एक हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 9
संस्कारी जीन्स - फोटो : twitter
रामदेव ने बयान जारी किया है कि पतंजली अब कपड़ों के मार्केट में भी अपनी पहुंच बनाएगा। पतंजली इस साल के अंत या अगले साल तक ‘स्वदेशी जींस’ पेश करेगा। एक ट्विटर यूजर ने मजाक उड़ाते हुए ऐसा डिजाइन पेश किया जिसे देखकर हर किसी का मन मचल जाए। लोगों ने इन जींस के रंगों का नामकरण भी कर दिया गया जैसे भस्म ग्रे, नीलकंठ ब्लू, बाबा सैफरॉन, काली ब्लैक।  

4 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
एक कार्टून में तो एक युवा संस्कारी जीन्स पहनकर जा रहा है और बाबा रामदेव उसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि ये युवाओं की मांग है और इसीलिए पतंजली ने विदेशी ब्रांड के मुकाबले के लिए स्वदेशी जींस बेचने का फैसला किया है। रामदेव के मुताबिक पतंजली के प्रोडक्ट्स को इंटरनेशनल मार्केट में भी ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

5 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
एक ट्वीट में तो जीन्स में होने वाले बदलावों, उसकी उपयोगिता और उसके निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में बताया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि यह जीन्स  विवाह पूर्व सेक्स संबध बनाने और समलैंकिस संबंध बनाने से रोकेगी। 
विज्ञापन

6 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
एक तस्वीर में तो सुपर मैन को बाबा रामदेव की संस्कारी जीन्स पहने दिखाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
संस्कारी जीन्स - फोटो : twitter
एक तस्वीर में एक व्यक्ति को जैविक सामग्री से बने कपड़े मसलन पेड़ के हरे पत्तों से बनी शर्ट, पैन्ट और बांस का बना सूटकेस पकड़े दिखाया गया है। 

8 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
लोग बीबीसी का एक कार्टून शेयर कर रहे हैं जिसमें बाबा रामदेव को योग करता दिखाया गया है। बाबा बता रहे हैं कि जींस पहनकर यह आसन न करें विदेशी हो या स्वदेशी फट सकती है।  
 
विज्ञापन

9 of 9
बाबा रामदेव - फोटो : twitter
एक तस्वीर में बाबा रामदेव की रामलीला मैदान से भागते वक्त पहने सलवार सूट में दिखाया गया है। बाबा का मजाक उड़ाते हुए इसमें कहा गया है कि जीन्स और टॉप का प्रदर्शन करते बाबा रामदेव। इनका व्यासायिक उत्पादन जल्द...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें