नासिक के प्रतिष्ठित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में अब महिलाओं का प्रवेश शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पुणे की स्वराज संगठन की तीन महिलाओं के मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने के बाद शुक्रवार को भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने भी साथी महिलाओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख ने की त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा
2 of 5
भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख
त्र्यंबकेश्वर मंदिर प्रशासन ने हालांकि पहले तृप्ति को मंदिर के भीतरी हिस्से में जाने से रोक दिया, लेकिन मंदिर के नियमानुसार उन्हें साड़ी में आने पर प्रवेश की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन
भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख ने की त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा
3 of 5
तृप्ति देसाई
- फोटो : self
इससे पहले कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उन्होंने बिना साड़ी पहने ही अंदर जाने की कोशिश की थी। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर
दी थी।
भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख ने की त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा
4 of 5
तृप्ति देसाई
पूजा करने के बाद तृप्ति ने कहा कि जिस प्रकार त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को भीतरी हिस्से में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है, उसी प्रकार देश के अन्य सभी मंदिरों में भी महिलाओं को पूजा का अधिकार मिलना चाहिए।
भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख ने की त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा
5 of 5
तृप्ति देसाई
बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर स्थित मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर तृप्ति देसाई के नेतृत्व में उनकी संस्था ने आंदोलन किया था।