फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः ट्रेन में बैठे लोगों को लगा कि कहीं उन पर ही हमला न हो जाए

Mon, 25 Jul 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 6
bhadohi accident - फोटो : Amar Ujala

यूपी के भदोही के पास हुए हादसे के बाद जहां एक तरफ चीख-पुकार मची हुई थी वहीं ट्रेन में बैठे मुसाफिर इस बात से डरे हुए थे कि कहीं गुस्साए लोग कहीं उन पर ही हमला न कर दें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मीरगंज के जंघई प्रखण्ड के रेल रूट पर जरौना स्टेशन के पास टूटी पटरी को ठीक करते रेल कर्मी। 

जैसे ही हादसे की सूचना आसपास के लोगों को मिली लोग वहां मौके पर जुटना शुरु हो गए। भीड़ दुखी होने के साथ आक्रामक भी थी। इस गुस्साई भीड़ ने तुरंत ही टाटा मैचिक को आग के हवाले कर दिया जिसमें ये बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन

3 of 6
train - फोटो : Amar Ujala
जिस ट्रेन से यह दुर्घटना हुई वह ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी और फिर उसके बाद वह रवाना हो गई। जितनी देर तक यह ट्रेन रुकी रही तब तब उस ट्रेन में बैठे लोग इस बात के डर में थे कि कहीं गुस्साए लोग उन पर ही हमला न कर दें। 

4 of 6
ट्रेन
इस ट्रेन के गुजर जाने के बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को रोक दिया। वह उसी ट्रैक पर धरने के लिए बैठ गए। इस घटना के बाद वाराणसी-इलाहाबाद रुट की गाड़ियों को वहीं रोक दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
train - फोटो : Amar Ujala
एहतियात के तौर पर डीएम ने क्रासिंग के पास पेड़ काटने का निर्देश दे दिया है। रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी लोगों को समझाकर उन्हें ट्रैक से हटने की सलाह दे रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना स्‍थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही
डीआरएम एसके कश्यप ने बताया कि रेलेवे क्रासिंग पर गेटमैन तैनात था। उसने हाथ देकर मैजिक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें