स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा पंजाब कैसे रंगला पंजाब बनेगा, इसके रोडमैप पर सोमवार को चंडीगढ़ में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद का। इसमें देशभर से शिक्षा, उद्योग, खेल, कृषि और सिनेमा समेत कई क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी। वहीं संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता सोमवार से शुरू हो रहा है, इसके हंगामे से भरपूर होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में लौट सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी सोमवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के भारतीय वस्त्र और शिल्प कोष का ई-पोर्टल लॉन्च करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...