फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से बजट सत्र की शुरुआत, वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, फिर करवट लेगा मौसम

Tue, 31 Jan 2023 07:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा। इस सत्र में मोदी सरकार एक फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। आज से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साथ ही राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला
Budget: वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, कल आएगा आम बजट
संसद का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा। इस सत्र में मोदी सरकार एक फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update: आज से फिर करवट लेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। आज से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली एयरपोर्ट ने आज घने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान। - फोटो : अमर उजाला
Amrit Udyan Open : जनता के लिए आज से खुलेगा अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
Ajit Doval - फोटो : ANI
Doval USA Visit: अमेरिका पहुंचे एनएसए डोभाल, भारत-यूएस रिश्तों में विकास पर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ‘इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी’ (आईसीईटी) पर पहली उच्च-स्तरीय बैठक में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन समेत शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व से अहम वार्ता की। अधिकारी, शिक्षाविद व उद्योग विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के बाद यह वार्ता दोनों देशों के रिश्तों के बीच अगला, बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
Joshimath: घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार
जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने तीन विकल्पों का प्रस्ताव रखा है। जिलाधिकारी स्तर पर बनी कमेटी के सुझावों पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) ने तीनों विकल्पों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब इन्हें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृति के लिए चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: विद्यार्थियों से मिले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार महान भारत के निर्माण की नींव डालने का काम कर रही है। इस नींव पर बुलंद इमारत बनाने का काम आज के बच्चे करेंगे। शाह सोमवार को सहकारिता मंत्रालय के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
गौतम अदाणी को नुकसान। - फोटो : सोशल मीडिया
Hindenburg Report: तीन दिन में 39 फीसदी तक टूटे अदाणी कंपनियों के शेयर्स
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों का गिरना लगातार जारी है। तीसरे दिन भी इसके शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार से अब तक के तीन कारोबारी सत्रों में शेयरों में 39 फीसदी तक की गिरावट आई है। इससे बाजार पूंजीकरण 5.57 लाख करोड़ घटा है। मंगलवार को समूह का कुल पूंजीकरण 19.20 लाख करोड़ रुपये था जो सोमवार को घटकर 13.63 लाख करोड़ रुपये हो गया।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पीएम मोदी महाराष्ट्र को 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की देंगे सौगात। - फोटो : फाइल फोटो।
Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को मिलेगी 2 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को एक साथ 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को मुंबई आएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। वहीं, बोहरा समाज के अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का भी उद्घाटन करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Twitter @MissJacque_line
Vladimir Putin: पुतिन ने मोहम्मद बिन सलमान से की फोन पर बात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ टेलीफोन पर बातचीत। रूसी राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार ओपेक प्लस समूह के सहयोग पर चर्चा की। वेबसाइट ने कहा, राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विकास के साथ-साथ वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता प्रदान करने के लिए ओपेक प्लस समूह के भीतर सहयोग पर चर्चा की गई।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
चीनी सेना (फाइल फोटो)। - फोटो : पीटीआई
चीन का लक्ष्य: AI और मानव रहित हथियारों से लैस हो PLA
चीनी सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - पीएलए) मानव रहित हथियारों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए उन्नत तकनीक का लाभ उठाने का लक्ष्य साथ लेकर आगे बढ़ रही है। द सिंगापुर पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन का लक्ष्य पीएलए के सैन्य आधुनिकीकरण को एक ऐसे चरण में लाना है, जहां यह 2027 तक पूरी तरह से स्वचालित और कंप्यूटरीकृत हो।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें