फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका

Sat, 28 Jan 2023 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। वहीं, आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
यरुशलम में गोलीबारी की घटना। - फोटो : ANI
Israel: यरुशलम के एक पूजा स्थल में गोलीबारी, आठ की मौत, 10 घायल
इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : बासित जरगर
Bharat Jodo Yatra: राहुल की सुरक्षा पर विवाद, आज यात्रा में शामिल हो सकती हैं महबूबा मुफ्ती और प्रियंका गांधी
आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। अवंतिपोरा चरसू से प्रियंका गांधी पदयात्रा का हिस्सा होंगी।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सर्दी का सितम। - फोटो : अमर उजाला
Delhi Weather News: पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, कल दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अनुराग ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया
Pathaan: 'यह नहीं होना चाहिए', पठान के बायकॉट ट्रेंड पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
शाहरुख की फिल्म 'पठान' आई और आते ही छा गई, किंग खान के फैन्स फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। देश के ज्यादातर शहरों में पठान का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तो वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : Facebook@ShehbazSharif
भारत-पाकिस्तान रिश्ता : बनने से पहले ही न बिगड़ जाए बात, शहबाज शरीफ ने लिया यू-टर्न
नए वर्ष में भारत-पाक रिश्तों पर सालों से जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के यह मानने से बंधी थी कि भारत से तीन युद्ध में उन्होंने सबक सीखा है। भारत ने भी उदारता दिखाई। वह इसी हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री को न्योता भेजने के बाद शरीफ को भी बुलाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन सिंधु जल संधि मामले में पाकिस्तान की मनमानी, रिश्ते सुधारने की नई कवायद पर पानी फेर सकती है।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)
Delhi : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश भाजपा
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा की शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में रोडमैप जारी किया। पार्टी नेता व कार्यकर्ता अगले 400 दिन जमीनी स्तर पर पार्टी के संपर्क कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए समर्पित रहेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सेबी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
Adani: अदाणी की एसीसी और अंबुजा की जांच करेगी सेबी
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का मामला अदाणी समूह के लिए अब और गंभीर होता जा रहा है। खबर है कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने समूह की एसीसी और अंबुजा सीमेंट की जांच करने वाली है। इन दोनों कंपनियों को स्विटजरलैंड की होल्सिम से मई, 2022 में अदाणी ने खरीदा था। इसमें उपयोग किए ऑफशोर स्पेशल पर्पज वेहिकल (एसपीवी) की जांच हो सकती है। इसमें 17 ऑफशोर एसपीवी शामिल थे।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)
India-China: चीन के साथ बढ़ सकती हैं झड़पें, लद्दाख पुलिस ने साझा की रिपोर्ट
लद्दाख पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर अपने अध्ययन में आशंका जताई है कि भविष्य में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़पें बढ़ सकती हैं। चीन की ओर से सीमा के उस पार लगातार सैन्य बुनियादी ढांचा खड़ा किया जा रहा है जिससे हालात बिगड़ने के आसार हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
Social Media: सोशल मीडिया कंपनियों के शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्र ने तीन समितियों को अधिसूचित किया
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन शिकायत अपील समितियों (जीएसी) को अधिसूचित किया, जो सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का निपटारा करेंगीं। अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक समिति में एक चेयरमैन और विभिन्न सरकारी संस्थाओं और उद्योग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों से दो पूर्णकालिक सदस्य होंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
नेजल वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
Himachal: देश की पहली स्वदेशी नेजल वैक्सीन परीक्षण में हुई पास
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन बीएफ-7 के खतरे के बीच भारत बायोटेक की स्वदेशी इंट्रा नेजल कोरोना वैक्सीन केंद्रीय ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली के मानकों पर खरी उतरी है। प्रयोगशाला में एक सप्ताह तक दिनरात चले वैक्सीन के परीक्षण के बाद सीडीएल ने नेजल वैक्सीन इनकौवेक को ग्रीन टिक दे दिया है। नेजल वैक्सीन के शुरुआत में तीन बैच पास हुए हैं।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें